70 के दशक की चुलबुली एक्ट्रेस नीतू सिंह अपने समय की बेहतरीन अदाकारा है। नीतू सिंह ने सिनेमाजगत में ऐसे किरदार निभाए हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। फिर चाहे 'यादों की बारात' हो या अमिताभ बच्चन के साथ 'दीवार' फिल्म में निभाया गया किरदार। नीतू सिंह 8 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी। इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं। 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था।
हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का 'लेकर हम दीवाना दिल' गाना सुपरडुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई।
नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। 13 अप्रैल 1979 को ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने अपना सारा ध्यान घर परिवार बनाने और बच्चे पालने में दिया। 70 और 80 के दशक में नीतू सिंह की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दीवाना था।
3 of 5
balraj sahni and neetu singh
- फोटो : youtube
कहते हैं कि नीतू सिंह को बचपन से डांस से खास लगाव था, ऐसे में उननी मां ने बेटी को अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। यहीं एक्ट्रेस का डांस से इंप्रेस होकर वैजयंती माला ने अपनी फिल्म ‘सूरज’ में बाल कलाकार के रूप में पहली फिल्म दी थी। वैजयंती माला ने उन्हें डांस करना सिखाया था। इस दौर में स्क्रीन पर नीतू का नाम ‘बेबी नीतू’ या ‘बेबी सोनिया’ था।
4 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : Insatagram- @neetu54
नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बहुत पसंद आई थी और वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। कहा जाता है कि 'जहरीला इंसान' फिल्म' के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान किया था। सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए कहा था 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है'।
5 of 5
नीतू सिंह, ऋषि कपूर
- फोटो : social media
कपूर खानदान के नियम के मुताबिक उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो नीतू ने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था। शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अखरा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।