आज होली के त्यौहार में पूरा देश रंगों से सराबोर है और आमजन से लेकर सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए होली की शुभकामनाएं साझा कर रहे है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इस दौरान अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी ऋषि कपूर संग होली को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर की होली खेलते हुए वीडियो शेयर की ही जिसमें कई दिग्गज लोग दिखाई दे रहे हैं, इसी के साथ नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का आखिरी होली ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सेफ होली खेलने और कोरोना से सावधानी बरतने की अपील की थी।
Holi 2022: नीतू कपूर ने शेयर किया पति ऋषि कपूर का आखिरी होली ट्वीट, अभिनेता ने की थी कोरोना से बचने की अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 18 Mar 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन