{"_id":"6063e510d3e0de22a23eafae","slug":"neetu-kapoor-reveals-she-broke-up-with-rishi-kapoor-during-jhootha-kahin-ka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फिल्म झूठा कही का के दौरान हमारा ब्रेकअप चुका था', नीतू कपूर ने खोला ऋषि कपूर से जुड़ा राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फिल्म झूठा कही का के दौरान हमारा ब्रेकअप चुका था', नीतू कपूर ने खोला ऋषि कपूर से जुड़ा राज
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के एपिसोड में नजर आईं। यहां नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान नीतू ने ऋषि कपूर को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। नीतू ने साथ ही ऋषि कपूर से जुड़े कई राज खोल दिए। इस दौरान नीतू कपूर ने उस बारे में खुलकर बात की जब उन्होंने ऋषि कपूर से ब्रेकअप किया था।
Trending Videos
2 of 5
ऋषि कपूर-नीतू कपूर
- फोटो : social media
इस वीडियो में ऋषि कहते हैं, 'फिल्म झूठा कहीं का में जो हमारा गाना था। वो जब फिल्माया जा रहा था, उस दौरान मैं और नीतू बिल्कुल बात नहीं कर रहे थे। हमारा झगड़ा हो गया था। लड़ाई हो गई थी। चार दिन लगे इस गाने को शूट करने में, और एक दिन ना उसने बात की और ना ही मैंने उससे बात की। लेकिन जब आप पर्दे पे देखेंगे तो बिल्कुम लगेगा की ये प्यार में हैं और जैसे कुछ हुआ ही नहीं।'
साथ ही नीतू ने इंडियन आइडल के दौरान का अपना एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इसमें वह कह रही हैं, फिल्म 'झूठा कही का' के गाने 'जीवन के हर मोड़ पे' गाने में हम डांस कर रहे हैं। बड़े खुश हो रहे हैं। लेकिन असल में उस वक्त हमारा ब्रेकअप हुआ था। मेकअप रूम में रो-रो के मेरी बुरी हालत हो गई थी। मेरा डॉक्टर आया हुआ था। मुझे इंजेक्शन लगा। फिर शूट रेडी हुआ'। नीतू कपूर ने ये वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'एक ही कहानी हम दोनों ने अलग-अलग मौके पर। नीतू के इस पोस्ट पर शानू शर्मा, नेहा कक्कड़ और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने दिल की इमोजी पोस्ट की। जबकि शिल्पा शेट्टी ने कमेंट करते हुए Awwwwwww लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : Insatagram- @neetu54
बता दें कि साल 2020 में ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनकी बीमारी पता चलने से लेकर आंखिरी सांस तक नीतू ऋषि के साथ खड़ी रहीं थीं। उनके निधन से नीतू को बहुत दुख पहुंचा था। हालांकि अब वो खुद को सामान्य करते हुए अपनी जिंदगी जी रही हैं। नीतू बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर-नीतू कपूर
- फोटो : social media
ऋषि और नीतू 'खेल खेल में', 'रफू चक्कर', 'कभी कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'दुनिया मेरी जेब में', 'जहरीला इंसान', 'जिंदा दिल', 'दूसरा आदमी', 'अनजाने में' और 'झूठा कहीं का' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की शादी 1980 में हुई थी। शादी के बाद ये 'लव आज कल', 'दो दूनी चार' और 'बेशरम' जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।