आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं । पिछले दिनों दोनों शूटिंग के लिए मनाली गए थे । वहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। फिल्म के अलावा रणबीर और आलिया अपने अफेयर के चलते भी चर्चा में रहते हैं । अक्सर दोनों के शादी करने की खबर भी आती रहती है ।
2 of 5
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
अब हाल ही में दोनों की लवस्टोरी के बारे में एक नया अपडेट आया है । स्पॉटबॉय डॉट कॉम के अनुसार, रणबीर के पैरेंट्स नीतू और ऋषि कपूर उनकी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं । दरअसल, ऋषि और नीतू कपूर चाहते हैं कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद पहली पूजा उनकी कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो ।
3 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : Social Media
इस वजह से नीतू चाहती हैं कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी के रेनोवेशन का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। नीतू ने आर्किटेक्ट से यह भी कहा है कि बेसमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम 2020 की सर्दियों तक पूरा हो जाए ताकि शादी के बाद की पूजा कृष्णाराज प्रॉपर्टी पर हो सके।
4 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
नीतू काफी आध्यात्मिक विचारों की हैं । इसी वजह से वह अपने गुरुजी की सलाह को फॉलो करना चाहती हैं। कृष्णाराज प्रॉपर्टी की बात करें तो ऋषि और नीतू ने साल 1980 में पाली हिल स्थित यह बंगला खरीदा था। ऐसे में ये कपल चाहता है कि रणबीर और आलिया की शादी के बाद की पूजा यहीं पर हो ।
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
बता दें कि पिछले दिनों रणबीर और आलिया को करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में देखा गया था । यहां आलिया ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं । वहीं रणबीर उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आए थे । आलिया की रणबीर की बहनों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है । आलिया, रणबीर के परिवार के साथ अक्सर पार्टी करती दिखती हैं ।
Bigg Boss 13: देवोलीना ने रश्मि-अरहान के रिश्ते की खोली पोल, सलमान सहित दर्शकों को दे रही थीं धोखा