बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री नीना गुप्ता कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नीना ने 90 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन किया है और अब वो अलग अलग तरह के किरदारों से एक बार फिर दर्शकों को हैरान कर रहीं हैं। 60 की उम्र पार कर चुकीं नीना इन दिनों अपने शानदार अभिनय से कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर की दादी का किरदार निभाया। इतना ही नहीं इस फिल्म में कंवलजीत ने अर्जुन के पिता और नीना के बेटे का किरदार निभाया। हालांकि एक फैन का ध्यान इस बात पर चला गया कि सालों पहले नीना और कंवलजीत एक सीरियल में पति-पत्नी के किरदार में थे। वहीं इस फिल्म में वो मां-बेटे बने नजर आ रहे हैं। अब नीना गुप्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
दिलचस्प: जिस हीरो की पत्नी बनीं अब उसकी ही मां के किरदार में नजर आईं नीना गुप्ता, फैन के सवाल पर दिया मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 23 May 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन