90 के दशक में एक्ट्रेस नीलम कोठारी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बनकर उभरी थीं। दर्शकों को उनकी गोविंदा के साथ की हुईं कई फिल्में याद होंगी। नीलम 9 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । उन्होंने अब फिल्मों से किनारा कर लिया है लेकिन किसी न किसी ईवेंट में स्पॉट हो जाती हैं ।
2 of 6
नीलम कोठारी
- फोटो : Social Media
नीलम का जन्म हांगकांग में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश बैंकॉक में हुई। नीलम के बॉलीवुड में आने की कहानी भी बहुत दिलचस्प है । दरअसल, नीलम एक बार मुंबई घूमने आई थीं । इसी दौरान उन्हें डायरेक्टर रमेश बहल ने देखा और एक फिल्म के लिए अप्रोच किया ।
3 of 6
govinda
- फोटो : social media
नीलम ने 1984 में फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया । इस फिल्म में उनके साथ करण शाह थे । ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन नीलम की खूबसूरती और अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी । इसके बाद उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिले। नीलम ने आमिर खान और सलमान खान के साथ भी काम किया ।
4 of 6
neelam
- फोटो : social media
उन्होंने गोविंदा के साथ 10 फिल्में कीं, जिनमें 6 हिट रहीं । उनकी आखिरी फिल्म 'कसम' थी जो साल 2001 में रिलीज हुई थी । नीलम की निजी जिंदगी की बात करें तो उनका गोविंदा के साथ लंबा अफेयर रहा । उस समय गोविंदा भी नए थे । जब वो नीलम से मिले तो उनसे प्यार कर बैठे ।
5 of 6
neelam kothari
- फोटो : social media
उस दौरान गोविंदा, सुनीता को भी डेट कर रहे थे । नीलम की वजह से सुनीता और गोविंदा की बहुत लड़ाई होती थी । यहां तक कि नीलम के लिए गोविंदा ने सुनीता के साथ अपनी सगाई भी तोड़ दी थी । वो नीलम से शादी करना चाहते थे । लेकिन गोविंदा की मां चाहती थीं कि अगर उन्होंने सुनीता को जुबान दी है तो उन्हीं से शादी करें ।