अपने दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। अभिनेता को हर किरदार में बखूबी ढलते देखा जाता है। यही वजह है कि दर्शक उनके काम को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इसी बीच अभिनेता ने अपने हालिया बयान से इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी है। नवाज ने कबूल किया कि उन्होंने कभी भी दीपिका पादुकोण की कोई फिल्म नहीं देखी है। साथ ही वह श्रद्धा कपूर की नवीनतम रिलीज 'स्त्री 2' के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नहीं देखी दीपिका की कोई फिल्म, श्रद्धा कपूर को जानने से किया इनकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने नवीनतम ट्रैक 'सैयां की बंदूक' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान वह फिल्मीज्ञान से मुखातिब हुए। बातचीत में अभिनेता से बॉलीवुड सितारों को हैशटैग देने के लिए कहा गया। जब बात दीपिका पादुकोण की आई तो उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने उनका कोई काम नहीं देखा है।
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के बारे में बात करते हुए सिद्दीकी ने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि वह श्रद्धा कपूर के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। वहीं 'स्त्री 2' को लेकर अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह इसे देखेंगे।
Kahan Shuru Kahan Khatam: 'कहां शुरू कहां खत्म' का हुआ म्यूजिक लॉन्च, ध्वनी भानुशाली की है डेब्यू फिल्म
Sohum Shah: तीनों खान स्टार्स को अपना गुरू मानते हैं सोहम शाह, कहा- 'मैं शाहरुख खान को देखकर इंडस्ट्री में आया हूं'