{"_id":"645b2e067605731d5f0bca68","slug":"nawazuddin-siddiqui-has-no-complaint-on-the-dispute-with-wife-aaliya-siddiqui-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे कोई शिकायत नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने पत्नी आलिया के साथ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे कोई शिकायत नहीं'
Wed, 10 May 2023 11:09 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 10 May 2023 11:09 AM IST
सार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी अलग रह रही पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। हालांकि एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ के लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर का अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ विवाद चल रहा है। आलिया ने पब्लिकली नवाज पर कई आरोप लगाए। हालांकि नवाज़ुद्दीन ने इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और केवल इतना कहा कि उन्हें अपने बच्चों के भविष्य और उनकी पढ़ाई की चिंता है। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नवाज ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नही है।
विज्ञापन
Trending Videos
अब हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नवाज ने जाहिर किया है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केवल यही चाहते हैं कि उनके बच्चे वापस स्कूल जाएं और पढ़ाई करें। अब ऐसा हो गया है और वह इसके लिए खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं। इसके अलावा, वह चाहते हैं कि लोग पॉजिटिविटी फैलाएं और इसे अपने लिए बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि समाज में कोई भी निगेटिविटी बाहर नहीं जानी चाहिए। इसलिए, उसे कोई शिकायत नहीं है और वह चीजों के बारे में नकारात्मक नहीं होना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाजुद्दीन और आलिया
- फोटो : social media
इंटरव्यू के दौरान नवाज ने कहा, 'अफवाहों का आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसा पहले भी हो चुका है कि किसी को खलनायक बनाने के लिए किसी ने जानबूझकर एक अफवाह फैलाई। जिस तरह से अफवाह फैलती है, दूसरे भी जोड़ते रहते हैं आग में घी डालने और लोगों को विश्वास होने लगता है। जब तक सच्चाई सामने आती है, उसका करियर खत्म हो जाता है। हर कोई अपने खोल में है अगर एक की पिट रही है, तो सब मजे ले रहे हैं'।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार सुधीर मिश्रा की 'अफवाह' में नजर आए थे। जल्द ही वे जोगी रा सारा रारा में नजर आएंगे. हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर ने बेटी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- सोनम को बड़े मंच पर देखकर हुआ गर्व
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर ने बेटी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- सोनम को बड़े मंच पर देखकर हुआ गर्व