प्रो-कबड्डी लीग के मुकाबले में मामा अभिषेक की टीम का हौंसला बढ़ाने को नव्या नवेली भी पहुंचीं। सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने के कारण पहले से मशहूर हो चुकी नव्या यहां किसी स्टार से कम नहीं थीं।
मामा अभिषेक के साथ कबड्डी देखने पहुंची नव्या
नव्या ने मुकाबले के बाद अभिषेक बच्चन की जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचाईं। मामा-भांजी की हौसला-अफजाई का परिणाम यह रहा कि उनकी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगू टाइटंस को 28-24 से हराकर पहली जीत दर्ज की। इन दिनों नव्या भारत में हैं और एक खास वजह से चर्चा में है।
मामा अभिषेक के साथ कबड्डी देखने पहुंची नव्या
नव्या ने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी का है। इसके बाद वो लगातार छुट्टियों का मजा ले रही हैं। वो अपने दोस्तों के साथ विदेश से छुट्टी मनाने के बाद अब भारत में हैं।
मामा अभिषेक के साथ कबड्डी देखने पहुंची नव्या
नव्या लगातार अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सिगरेट जलाते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
मामा अभिषेक के साथ कबड्डी देखने पहुंची नव्या
अपने विदेशी दोस्तों के साथ समंदर किनारे मस्ती करती ये तस्वीर भी नव्या ने इंस्टाग्रम पर शेयर की।