राजनीति के अलावा राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को एक कड़ी फिल्मों से भी जोड़ती है। यह कड़ी विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) है। यह फिल्म उरी आंतकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह का भी किरदार बॉलीवुड एक्टर्स ने निभाया था। उरी आतंकी हमले के वक्त राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे तो वहीं मोदी सरकार 2.0 में बतौर रक्षा मंत्री कार्यरत हैं। राजनाथ सिंह 10 जुलाई को 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उस एक्टर के बारे में जिन्होंने राजनाथ सिंह के किरदार को परदे पर जिया।
2 of 5
Navtej Hundal and Avantika Hundal
- फोटो : instagram
इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म ने धमाल मचाया वह 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) है। इस फिल्म में ना केवल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एक्टिंग की तारीफ की गई बल्कि हर उस किरदार की तारीफ की गई जो इस फिल्म से जुड़ा। इन्ही में से एक नवतेज हुंडल (Navtej Hundal) हैं। नवतेज ने बड़े परदे पर राजनाथ सिंह के किरदार को उतारा। फिल्म में ना केवल उनका पहनावा बल्कि बोलचाल में भी राजनाथ सिंह की झलक दिखी।
3 of 5
navtej hundal
- फोटो : instagram
कई बार तो फिल्म के दौरान दर्शकों को नवतेज को देखकर ऐसा लगा कि मानों सही में राजनाथ सिंह फिल्म में हैं। नवतेज हुंडल फिल्म इंडस्ट्री में कई साल से सक्रिय थे। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'खलनायक', 'तेरे मेरे सपने' और 'द विसपर्स' शामिल हैं। 'उरी फिल्म के रिलीज होने के 4 महीने बाद भी नवतेज हुंडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
4 of 5
Navtej Hundal
- फोटो : twitter
नवतेज के निधन की जानकारी 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने सोशल मीडिया पर दी थी। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा)' ने ट्वीट किया- 'सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। नवतेज हुंडल की बेटी भी एक्ट्रेस हैं। वह एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और नवतेज हुंडल के अलावा फिल्म में मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, रजत कपूर के अलावा कई और एक्टर्स थे। उरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 342 करोड़ का कलेक्शन कर साल की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया था।