सोमवार यानी 22 मार्च को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार का एलान किया जा चुका है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को फिल्म 'मणकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। वहीं, मंगलवार को अभिनेत्री के जन्मदिन के दिन उनकी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर जारी किया गया है। ऐसे में अभिनेत्री खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट कर कंगना को दिए राष्ट्रीय पुरस्कार पर सवाल उठाए हैं। सिंघवी ने तंज कसते हुए लिखा इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी पुरस्कारों की ?
'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है या राष्ट्रवादी की?', कंगना को मिले अवॉर्ड पर कांग्रेस नेता सिंघवी ने उठाए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन