{"_id":"61540f2f8ebc3e0b4b4c9538","slug":"national-crush-rashmika-mandana-latest-photo-can-steal-your-heart-in-just-one-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: यूं ही नहीं नेशनल क्रश कही जाती हैं रश्मिका मंदाना, लेटेस्ट तस्वीर देख दिल संभालना हो जाएगा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: यूं ही नहीं नेशनल क्रश कही जाती हैं रश्मिका मंदाना, लेटेस्ट तस्वीर देख दिल संभालना हो जाएगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
साउथ इंडियन फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरत अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। रश्मिका ने फिल्मों में जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीता है तो अपनी चुलबुली अदाओं से लोगों का दिल चुरा भी लिया है। उनकी क्टयूटेनस और खूबसूरत पर फैंस की सांसे थम जाती हैं। ये ही वजह है कि वो नेशनल क्रश कही जाती हैं। रश्मिका की फैन फालोइंग इतनी ज्यादा है कि लोग दूर दूर से उनसे मिलने चले आते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।
लेटेस्ट तस्वीर देखकर थमी रही जाएंगी सांसे
हाल ही में रश्मिका ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कीं। ये तस्वीर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त खलबली मच गई। रश्मिका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- आंखों में जादू, आत्मा में स्पार्क्स दिखाती है। अब रश्मिका की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि रश्मिका ने इससे पहले भी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो सफेद नॉट वाले टॉप पहने नजर आईं थीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- अपने हर काले सफेद दिनों में थोड़ा जादू बनाए रखें। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था।
रश्मिका साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं वहीं बहुत जल्द वो बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली हैं। वो बहुत जल्द फिल्म 'मिशन मजनू' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। रश्मिका मंदाना अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के फैशन सेंस को काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ ही फैंस उनकी क्यूटनेस के भी दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' के साथ रश्मिका ने दक्षिण सिनेमा में कदम रखा था। वहीं, 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'गीता गोविन्दम' से खूब नाम कमाया। इस फिल्म में रश्मिका के किरदार को खूब पसंद किया गया। वहीं, फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। एक्ट्रेस को साल 2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक के पुरस्कार से नवाजा गया था। अब रश्मिका दक्षिण सिनेमा में एक जाना-माना नाम बन चुकी है। बहुत जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं
विज्ञापन
5 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
रश्मिका ने अब तक के अपने करियर में 'किरिक पार्टी' (2016), 'अंजनी पुत्रा' (2017), 'चमक' (2017), 'चालो' (2018), 'गीता गोविंदम' (2018) और 'यजमान' (2019) में काम किया है। फिलहाल अभिनेत्री साउथ और बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। जल्द ही एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुड बाय' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।