दिग्गज अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनके पति व अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम से बनाए गए असत्यापित प्रोफाइल से किसान आंदोलन को लेकर कई ट्वीट की गईं, जिसके बाद शाह ने यह पुष्टि की।
ट्विटर पर लगभग 49 हजार फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट पर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है, जो 70 वर्षीय अभिनेता द्वारा मानवाधिकार संगठन ‘सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) को पिछले महीने दिया गया साक्षात्कार है, जिसमें उन्होंने किसानों का समर्थन किया था।
3 of 5
Naseeruddin Shah and Ratna Pathak
- फोटो : file photo
रत्ना पाठक शाह ने कहा कि वे इस फर्जी प्रोफाइल से काफी परेशान हैं, जो जुलाई 2019 से ट्विटर पर है। शाह ने बताया कि उन्होंने ट्विटर और साइबर अपराध प्रकोष्ठ, दोनों से शिकायत करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
63 वर्षीय रत्ना पाठक शाह ने कहा, "शाह का ट्विटर अकाउंट नहीं है, लेकिन वे इन फर्जी खातों को रोकने में असमर्थ हैं।" बीते दिनों अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड के दिग्गजों की चुप्पी पर सवाल उठाया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि इन दिग्गजों को अपनी दौलत खोने का डर सता रहा है। आखिर जब उन्होंने 7 पीढ़ियों के लिए कमा रखा है तो कितना खो देंगे?
5 of 5
naseeruddin shah
- फोटो : you tube
एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, 'यदि किसान सर्दी में बैठे हैं तो हम यह कह कर चुप नहीं रह सकते कि हमें फर्क नहीं पड़ता है। जब सब कुछ तबाह हो जाएगा तो आपको दुश्मनों शोर से ज्यादा दोस्तों की खामोशी चुभेगी। खामोश रहना जुल्म करने वाले की तरफदारी करना है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री के जो धुरंधर लोग है, वो शांत बैठे हैं। उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ खो सकते हैं। आपने इतना धन कमा लिया है कि आपकी 7 पीढ़ियां बैठकर खा सकती हैं। फिर कितना खो दोगे आप?'