पंकज त्रिपाठी देश के सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्म मर्डर मुबारक इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की खूब सराहना हो रही है। इस बीच पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
Films: 'योद्धा' से पहले इन फिल्मों में दिखी प्लेन हाईजैक की कहानी, आतंकवादियों को धूल चटाते नजर आए देश के जवान
2 of 5
मैं अटल हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आए थे। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर हाल ही में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि फिल्म में काम करने के बाद एक व्यक्ति के रूप में उनमें काफी सुधार हुआ है।
3 of 5
मैं अटल हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, “अटल जी का रोल पर्दे पर निभाने के बाद मैं सहानुभूति और करुणा के मामले में एक बेहतर इंसान बन गया हूं। मुझे लगता है कि मैं अंदर से अधिक लोकतांत्रिक हो गया हूं। मुझे यह समझ आ गया है कि अगर कोई व्यक्ति मुझे नापसंद करता है तो जरूरी नहीं है कि मैं भी उसे नापसंद नहीं करूंगा।अब मैं मेरी आलोचना करने वालों की प्रशंसा करता हूं और उन्हेंं ऐसा करने की पूरी आजादी देता हूं। मुझे उन लोगों से अब शिकायत नहीं रहती जिन्हें मैं या मेरी फिल्म पसंद नहीं आती।
4 of 5
मैं अटल हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी पंकज त्रिपाठी पूर्व पीएम की जमकर तारीफ कर चुके हैं। अभिनेता ने अपने एक बयान में कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाने का मौका मिलना अपने आप में एक सम्मान की बात थी। उनकी बोली, उनकी जीवनशैली और भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को समझने के लिए हमें कई रीडिंग सेशन से गुजरना पड़ा था।
5 of 5
मर्डर मुबारक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मर्डर मुबारक की बात करें तो फिल्म में विजय वर्मा, सारा अली खान, संजय कपूर और करिश्मा कपूर जैसे सितारे नजर आए हैं । फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
MCVN: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को एक साल पूरे, रानी बोलीं- यह फिल्म दिल के बेहद करीब, उठाती रहूंगी जोखिम