आतंकवाद पर आधारित बॉलीवुड में कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। इन फिल्मों में 'मिशन कश्मीर', 'फिजा' और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' शामिल हैं। फिल्मों में आतंकवादी का किरदार निभाने के लिए एक्टर्स की वेषभूषा भी उसी तरह की होती है। हाल ही में महाराष्ट्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर यही गेटअप एक्टर्स को भारी पड़ गया। लोगों ने एक्टर्स को आतंकवादी समझ लिया और पुलिस को फोन कर दिया।
2 of 5
arrested film actors
- फोटो : twitter
दरअसल, महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो आतंकवादियों के होने की सूचना ने पुलिस वालों को चौंका दिया। पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया और आतंकवादी को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। पुलिस ने 2 आतंकवादियों को पकड़ लिया लेकिन जब उनकी असलियत पुलिस को पता चली तो वह हैरान हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था वह एक्टर्स निकले।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
इन दोनों एक्टर्स को आतंकवादियों की वेषभूषा में एटीएम गार्ड अनिल महाजन ने पंचवटी नाना एरिया में देखा। गार्ड को दोनों लोग संदिग्ध लगे। गार्ड ने बताया कि वह घर से टिफिन लेकर नहीं आया था इसलिए कुछ खरीदने के लिए गया था। वहां पर एक व्यक्ति सिगरेट खरीद रहा था और आतंकवादी की गेटअप में दूसरा आदमी वैन में उसका इंतजार कर रहा था।
4 of 5
Yashraj Studio
- फोटो : file photo
गार्ड ने तुरंत अपने भाई को फोन लगाया जो पुलिस में है। पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई और सीसीटीवी की बदौलत दोनों लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों फिल्मी कलाकार हैं और शूटिंग की वजह से आतंकवादियों जैसा गेटअप किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों यशराज फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। पुलिस दोनों को लेकर फिल्म के सेट पर पहुंचीं और दोनों एक्टर्स की बात सही निकली।
5 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो इन दोनों एक्टर्स का नाम बलराम गिनवाला और अरबाज खान है। कहा जा रहा है कि यह दोनों ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। आपको बता दें, ऋतिक रोशन जल्द ही 'सुपर 30' फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी। वहीं टाइगर की बात करें तो वह आखिरी बार 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2' फिल्म में नजर आए थे।