फिल्म जगत से जुड़ी चार अहम संस्थाओं का राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में विलय करने के केंद्र सरकार के फैसले का हिंदी फिल्म जगत ने आमतौर पर स्वागत किया है। कुछ वरिष्ठ फिल्म निर्देशकों ने इसे एक बेमतलब का फैसला भी बताया है लेकिन, हिंदी फिल्म जगत का मानना यही है कि इससे इन विभागों से ताल्लुक रखने वाले निर्माताओं और दर्शकों का काम आसान होगा और विभागों के बीच आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकेगा।
फिल्म निर्माता बोनी कपूर के मुताबिक केंद्र सरकार का फिल्म्स डिवीजन, फिल्म समारोह निदेशालय, राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और बाल फिल्म समिति को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में विलय करने का फैसला एक स्वागत योग्य कदम है। सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हुए बोनी ने कहा कि इससे फिल्म क्षेत्र में आपसी सामंजस्य बढ़ाने में मदद मिलेगी और पूरा सिनेतंत्र इससे मजबूत होगा।
3 of 5
द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया
- फोटो : file photo
हिंदी फिल्म निर्माताओं की संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के बुधवार के इस फैसले का स्वागत किया और इसके लिए राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और सूचना व प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर बेहतर काम करने की उम्मीद जताई।
4 of 5
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की)
- फोटो : सोशल मीडिया
फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अध्यक्ष उदय शंकर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म क्षेत्र की मीडिया इकाइयों को एक साथ लाने से इनकी कार्यक्षमता, आपसी सामंजस्य और तरक्की में मदद मिलेगी। फिक्की के मुताबिक ये एक सही दिशा में लाया गया परिवर्तन है। हालांकि, तमाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक विनोद पांडे ने इस फैसले को ठीक नहीं बताया। उनका मानना है कि इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘गॉडमदर’ के निर्देशक विनय शुक्ला ने फैसले का अध्ययन करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने की बात कही। चर्चित टेलीविजन निर्देशक विनता नंदा के मुताबिक सरकार की वरीयता इससे ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य होने चाहिए लेकिन वह सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के फैसले ले रही है। फिल्म निर्देशक सुहैल ततारी कहते हैं कि ये फैसला काफी दिनों से संभावित था और अगर ऐसा करने से इन सारी विभागों के बीच सामंजस्य बेहतर होता है, तो ये वाकई तारीफ करने लायक फैसला है।
पढ़ें: ओटीटी पर इस हफ्ते रोहन की डबल धमाका की तैयारी, एक दिन के अंतराल पर होंगी दोनों सीरीज रिलीज