बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
2 of 5
मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन मंगल का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म से जुड़े कई डायलॉग्स मीम्स बनकर सोशल मीडिया छाए हुए हैं। फिल्म के मीम्स इतने चर्चित हो गए हैं कि मुंबई और राजस्थान पुलिस भी इसे जनता को जागरूक करने के लिए इस्तेमाल कर रही है। पुलिस ने फिल्म के मीम्स का इस्तेमाल रोड पर सुरक्षा के लिहाज से किया है।
3 of 5
Mumbai Police
- फोटो : file photo
पुलिस मिशन मंगल के डायलॉग्स के #MissionRoadSafety के साथ अपने सोशल मीडिया पेज पर यूज कर रही है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स मुंबई और राजस्थान पुलिस की इस तरह की पहल का स्वागत कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस ने तो ट्विटर पर ट्रैफिक नियमों के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार से गुहार लगाई कि, 'अक्षय कुमार पूरी दुनिया से कहो कॉपी दैट!'
4 of 5
मिशन मंगल की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं। खास बात ये है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच फिर बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के साथ रिलीज हो रही है।
5 of 5
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल अक्षय की फिल्म गोल्ड और जॉन की फिल्म सत्यमेव जयते एक साथ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और जॉन इस मुकाबले में अक्षय पर भारी पड़े थे। दर्शकों ने फिल्म गोल्ड से ज्यादा जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते को काफी पसंद किया था। सत्यमेव जयते से बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था।