सिर्फ 99 रुपये में इस शुक्रवार को अपनी मनपसंद फिल्म देखने का ख्वाब संजोए बैठे देश भर के फिल्म दर्शकों को फिल्म प्रदर्शकों ने गुरुवार को तगड़ा झटका दिया है। मल्टीप्लेक्स ओनर्स ने शुक्रवार को प्रस्तावित ‘सिनेमा लवर्स डे’ रद्द कर दिया है। इसकी सीधा असर शुक्रवार को रिलीज हो रही पांचों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन पर पड़ सकता है। शुक्रवार को चार हिंदी फिल्मों के अलावा एक मेगा बजट हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हो रही है।
2 of 5
सिनेमा लवर्स डे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश भर के फिल्म दर्शकों को उनके सिनेमा के प्रति प्यार का आभार जताने के लिए इस साल 23 फरवरी को सिनेमा लवर्स डे मनाने का एलान सिनेमाघर मालिकों ने किया था। इस विशेष अवसर को फिर एकाएक रद्द कर दिया गया। इसके लिए सभी फिल्म प्रदर्शकों ने आपस में बात करके 19 अप्रैल का दिन मुकर्रर किया था। 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्मों में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और इलियाना डि क्रूज की फिल्म ‘दो और दो प्यार’, एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’, एनीमेशन फिल्म ‘अप्पू’, धार्मिक फिल्म ‘जय जिनेश्वर’ और हॉलीवुड फिल्म ‘सिविल वॉर’ शामिल हैं।
UAFF: यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होंगी शबाना आजमी-करिश्मा कपूर, इन हस्तियों का भी होगा जलवा
3 of 5
पीवीआर सिनेमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के तहत 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के अलावा मणिपुर और पुदुच्चेरी में इस दिन 102 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान के दिन इन राज्यों के आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी संस्थानों में मतदान के लिए छुट्टी रखने का निर्देश पहले से ही लागू है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे में सिनेमाघर मालिकों को लगा कि कहीं अपने कर्मचारियों को ड्यूटी पर रोककर कहीं वह आचार संहिता के दायरे में न जाएं और इसी के चलते सिनेमा लवर्स डे को कैंसिल करने का फैसला किया गया है।
4 of 5
पीवीआर सिनेमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा लवर्स डे कैंसिल होने पर इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्मों के निर्माता खासे मायूस नजर आए। फिल्म ‘दो और दो प्यार’ के निर्माताओं ने 99 रुपये में फिल्म देखने की पूरी प्रचार सामग्री भी तैयार कर ली थी लेकिन रिलीज के ठीक एक दिन पहले आए इस फैसले से वह निराश हैं। दिलचस्प बात ये है कि सिनेमा लवर्स डे कैंसिल करने की जानकारी सारे मल्टीप्लेक्स अधिकारियों को है, लेकिन ये फैसला किसके कहने पर लिया गया, ये बताने को कोई आधिकारिक रूप से राजी नहीं है।
5 of 5
सिनेमा लवर्स डे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म वितरक अक्षय राठी जरूर इस फैसले को दर्शकों के हितों को नजरअंदाज करने वाला बताते हैं। उनके मुताबिक पूरे देश में फिल्म देखने वालों की संख्या कुल आबादी का महज तीन प्रतिशत है, ऐसे में फिल्मों के प्रदर्शन से मतदान पर असर पड़ने की बात भी वह बहुत दूर की मानते हैं। 19 अप्रैल को रद्द होने के बाद अगला सिनेमा लवर्स डे कब होगा, इसके बारे में भी फिलहाल कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
Mohan Bhakri Passed Away: दिग्गज निर्माता मोहन भाकरी का निधन, हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाने थे निर्देशक