{"_id":"5aeeee394f1c1b9c098b87bd","slug":"mukesh-ambanis-daughter-isha-ambani-to-marry-anand-piramal-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी की लाडली बेटी बनेगी पीरामल खानदान की बहू, शादी की तारीख तय ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
मुकेश अंबानी की लाडली बेटी बनेगी पीरामल खानदान की बहू, शादी की तारीख तय
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
isha ambani marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के बाद अब उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख तय हो गई है। मुकेश और नीता की लाडली इसी साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी।
isha ambani marriage
आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारजनों के साथ लंच किया। बता दें, ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। अंबानी और पीरामल परिवार एक-दूसरे को चार दशक से जानते हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।
isha ambani marriage
सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर को हैलोमैगइंडिया नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। तस्वीर के साथ कैप्शन नें लिखा है- 'अंबानी परिवार में एक और भव्य शादी! और हम आकाश अंबानी की नहीं बल्कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की बात कर रहे हैं'
A post shared by HELLO! India (@hellomagindia) on
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट गाला 2017 ,ईशा अंबानी
आनंद पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त की है। फिलहाल वह पीरामल एंटरप्राइज के संस्थापक हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स शुरू किए थे। पहला ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करते हुए 'पीरामल स्वास्थ्य' शुरू किया था। उनका दूसरा स्टार्ट अप रिएल इस्टेट का था, जिसका नाम 'पीरामल रिएलटी' था। अब उनके ये दोनों स्टार्ट अप्स पीरामल एंटरप्राइज का हिस्सा हैं।