फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Weavers take to the streets to protest against the weaving of fake Maheshwari sarees; demand action

एमपी: महेश्वरी साड़ी की फर्जी बुनाई के विरोध में सड़कों पर उतरे बुनकर, कार्रवाई की मांग

Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Oct 2026 09:06 PM IST
सार

महेश्वर में महेश्वरी साड़ी की कथित फर्जी बुनाई और दूसरे राज्यों में इसके नाम पर घटिया कपड़ा बेचने के विरोध में सैकड़ों बुनकरों ने रैली निकाली। बुनकरों ने जीआई टैग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Weavers take to the streets to protest against the weaving of fake Maheshwari sarees; demand action
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर महेश्वर की प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ी की नकल और दूसरे राज्यों में हो रही कथित फर्जी बुनाई के विरोध में बुधवार को सैकड़ों बुनकर और हथकरघा कारीगर सड़कों पर उतर आए। बुनकरों ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और जिला हथकरघा कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

रैली निकालकर जताया विरोध
‘समस्त बुनकर और हथकरघा कारीगर संघ’ के नेतृत्व में बुनकरों ने रैली निकाली। रैली कालीपुरा चौराहा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। इस दौरान बुनकरों ने महेश्वरी साड़ी की नकल और इसके नाम पर दूसरे राज्यों में कपड़ा तैयार किए जाने का विरोध किया।

विज्ञापन

बुनकरों का आरोप है कि दूसरे प्रदेशों के कुछ व्यापारी महेश्वर आकर यहां की बुनाई सीखते हैं और इसके बाद अपने क्षेत्रों में जाकर घटिया गुणवत्ता का कपड़ा महेश्वरी साड़ी के नाम से बेचते हैं। इससे असली महेश्वरी साड़ी की पहचान और साख प्रभावित हो रही है। साथ ही स्थानीय बुनकरों के सामने रोजगार और रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो रहा है। प्रदर्शन के बाद बुनकर प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना, तहसील कार्यालय और जिला हथकरघा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

जीआई टैग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप
बुनकर संघ ने अधिकारियों का ध्यान महेश्वरी साड़ी के जीआई टैग से जुड़े नियमों की ओर आकर्षित कराया। महेश्वरी साड़ी को वर्ष 2011-12 में जीआई टैग प्रदान किया गया था। बुनकरों का कहना है कि महेश्वर क्षेत्र के बाहर तैयार की गई साड़ी को महेश्वरी साड़ी के नाम से बेचना जीआई टैग के नियमों का उल्लंघन है। ज्ञापन में बुनकरों ने मांग की कि जीआई टैग के नियमों का उल्लंघन कर महेश्वरी साड़ी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बुनकरों ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने करीब 250 साल पहले इस बुनाई कला को प्रोत्साहित किया था। आज महेश्वरी साड़ी महेश्वर की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक विरासत बन चुकी है।

महेश्वरी साड़ी की पहचान बचाने का आश्वासन
जिला हथकरघा कार्यालय के उप संचालक राजकुमार सराफ ने बुनकरों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जीआई कानून के तहत महेश्वर क्षेत्र के बाहर इस नाम से कपड़ा तैयार करने या बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महेश्वरी साड़ी की ऐतिहासिक पहचान और मौलिकता को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बुनकरों का कहना है कि महेश्वरी साड़ी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की विरासत और महेश्वर की पहचान है। उनका कहना है कि फर्जी बुनाई और बिक्री पर तत्काल रोक नहीं लगी तो इस पारंपरिक हुनर और स्थानीय बुनकरों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed