एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के लिए ये दिवाली काफी खास है। जून में उनके घर बिटिया का जन्म हुआ। कपल बेटी के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट करेगा। वरुण धवन से फैंस अक्सर बेटी की फोटो दिखाने की डिमांड करते हैं और साथ ही पूछते हैं कि उन्होंने बिटिया का नाम का रखा है? हाल ही में वरुण धवन केबीसी के मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजकुमारी के नाम से पर्दा हटा दिया।
Varun Dhawan: वरुण ने क्या रखा है बेटी का नाम? अभिनेता ने केबीसी में बताया, बिग बी से मांगे ये टिप्स
अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल के घर इस साल जून में बेबी गर्ल ने जन्म लिया। एक्टर से फैंस अक्सर ये सवाल करते हैं कि उन्होंने बेटी का क्या नाम रखा है? खुद वरुण ने अब जवाब दे दिया है।
बिग बी ने पूछा बिटिया का नाम
वरुण धवन को हाल ही में केबीसी के मंच पर देखा गया। वहां, वे अपनी बिटिया के बारे में बात करते दिखे और अमिताभ बच्चन से पैरेंटिंग टिप्स मांगे। वरुण धवन अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के प्रचार के सिलसिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि बेटी का नाम लारा रखा है। वरुण ने कहा, ''हमने उसका नाम लारा रखा है। मैं अभी भी उससे कनेक्ट होना सीख रहा हूं'। इस एपिसोड का प्रसारण 30 अक्तूबर रात हुआ।
वरुण धवन को दी बधाई
दरअसल, केबीसी पर अमिताभ बच्चन ने वरुण धवन को उनके घर बिटिया के आगमन पर बधाई दी और कहा कि ये दिवाली उनके लिए बहुत खास होगी क्योंकि देवी लक्ष्मी उनके घर आई हैं। इसके बाद बिग बी ने पूछा, 'क्या आपने उनके लिए कोई नाम सोचा है'? इस पर वरुण धवन ने बेटी का नाम बता दिया। वरुण धवन ने आगे कहा कि, 'अभी मैं उससे कनेक्ट होना सीख रहा हूं। जैसा कि आपने कहा, जब कोई बच्चा घर आता है तो सब कुछ बदल जाता है'।
वरुण ने पूछे बिग बी से सवाल
वरुण धवन ने बिग बी से पूछा कि पिता बनने पर उनकी भावनाएं कैसी थीं? इस सवाल पर अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए। बिग बी ने कहा, 'बहुत बढ़िया रहा'। वरुण ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या आपको भरपूर नींद मिली या बच्चों ने आपको जगाए रखा? इस पर बिग बी ने कहा, 'ओह, हम नींद तो ले लेते थे, मगरएक चिंता लगी रहती थी क्या सब कुछ ठीक है'? उन्होंने आगे कहा कि उस समय एक नया गैजेट आया था, जिसे हम बिस्तर के पास रखते थे और अगर बच्चा थोड़ी सी भी आवाज करता तो यह हमें एलर्ट कर देता था। वह गैजेट बहुत काम आया'!
Diwali 2024: शादी के बाद पति दीपक के साथ पहली दिवाली मना रहीं आरती, खास अंदाज में की घर के कोने-कोने की सजावट
कब रिलीज होगी सिटाडेल?
वरुण धवन ने बिग बी से कुछ पैरेंटिंग टिप्स मांगे। इस पर बिग बी ने मुस्कुराते हुए कहा- 'एक सुनहरा नियम है कि अपनी पत्नी को खुश रखें, जब वह संतुष्ट होती हैं तो बाकी सब ठीक हो जाता है'। बात करें सिटाडेल की तो यह सीरीज 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें वरुण सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
Bigg Boss 18: इस दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता ने अरफीन के लिए मांगे वोट, जानें क्या है कनेक्शन?
संबंधित वीडियो