{"_id":"6b0bdba57487b0ab3a002bfa","slug":"ramayana-worldwide-box-office-collection-ranbir-kapoor-movie-beat-ranveer-singh-dhurandhar-2-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 'धुरंधर 2' को पछाड़ बनी दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 'धुरंधर 2' को पछाड़ बनी दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म
Sun, 29 Nov 2026 01:30 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:30 PM IST
सार
- 'रामायण' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई है।
- इस फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
- वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म अब बस 'दंगल' से पीछे है।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
विस्तार
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्ते से ज्यादा समय में कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
अब फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। इसके साथ ही 'रामायण' दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Trending Videos
रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'रामायण' ने 24 दिनों में दुनियाभर में 1814 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 1015.20 करोड़ रुपये नेट और 1212.55 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं।
वहीं, विदेशों में फिल्म की कमाई 602 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1814.55 करोड़ रुपये हो गया है।

- फोटो : यूट्यूब
'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को भी छोड़ा पीछे
इस कमाई के साथ 'रामायण' ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' (1742 करोड़ रुपये) और प्रभास की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (1788 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी मात दे दी है, जिसने अपने लाइफटाइम रन में 1813.39 करोड़ रुपये कमाए थे।
'दंगल' से पीछे है 'रामायण'
अब इस लिस्ट में 'रामायण' के सामने सिर्फ आमिर खान की फिल्म 'दंगल' है, जिसने दुनियाभर में 2070.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यानी 'रामायण' को पहले नंबर पर पहुंचने के लिए अभी इस आंकड़े को पार करना होगा।

- फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
अभी नहीं है बड़ी फिल्मों से मुकाबला
आने वाले दिनों में भी 'रामायण' के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाई बढ़ाने का मौका है। फिल्म को 4 दिसंबर को सलमान खान की वॉर फिल्म 'मातृभूमि' और 24 दिसंबर को शाहरुख खान की एक्शन ड्रामा 'किंग' के रिलीज होने तक किसी बड़ी फिल्म से मुकाबला नहीं करना है।
ऐसे में देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है। अगर फिल्म दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन जाएगी।