फिल्म इंडस्ट्री से एक और मौत की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। फिल्म एमएस धोनी में एक्टिंग कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने आवास में आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले संदीप ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर पत्नी कंचन शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। आगे पढ़िए संदीप ने वीडियो में क्या कहा था।
2 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"हैलो नमस्कार, मैं हूं संदीप नाहर। आप लोगों ने मुझे 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में देखा होगा, जिसमें मैं छोटू भईया के किरदार में था। और आज ये वीडियो बनाने का बड़ा मकसद है। वैसे तो आप लोगों को सुनकर बड़ा अजीब लगेगा, लेकिन जीवन में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, कई सारी दिक्कतें हैं...लेकिन मैं आज मानसिक रूप से थोड़ा स्थिर नहीं हूं।"
3 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"स्थिर इसलिए नहीं हूं क्योंकि इसके पीछे का कारण है मेरी पत्नी कंचन शर्मा। हो क्या रहा है कि पिछले डेढ़ दो साल से मैं एक ट्रॉमा में जी रहा हूं। मैं उसे समझा-समझा कर थक गया हूं। वो हमेशा अतीत की बातें करती है, हमेशा लड़ती है, साल के 365 दिन में 200 बार आत्महत्या करने की धमकी देती है। मर जाउंगी, तुझे फंसा दूंगी, तेरी खानदान को फंसा दूंगी...इनसब बातों को सुनसुनकर मैं इरिटेट हो गया हूं।"
4 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"वो मेरे परिवार से नफरत करती है, मेरी मां को गालियां देती है। ऐसा समय आ गया है कि मैं अपने परिवारवालों का फोन नहीं उठा पाता उसके सामने। बहुत सारी चीजें इतनी खराब हो चुकी हैं कि मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। बहुत सी चीजों का दबाव होता है जिंदगी में, काम का स्ट्रेस तो ले भी सकते हैं लेकिन औरत का स्ट्रेस नहीं।"
5 of 11
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
"वो बहुत सारी ऐसी बातें बोल देती है, जो है ही नहीं। मेरा नाम किसी के भी साथ जोड़ देती है। बीते दो साल से हमलोग 24 घंटे साथ में रहते हैं, लेकिन इस शक का कोई इलाज नहीं है। ये हर चीज पर शक करती है लड़ती है। और इस चक्कर में कई रातें खराब होती हैं।"