{"_id":"625d139be772db48c54f0fb5","slug":"mrunal-thakur-talks-about-her-television-show-kumkum-bhagya-during-jersey-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: 'जर्सी' के प्रमोशन के दौरान बोलीं मृणाल ठाकुर, ‘कुमकुम भाग्य’ में लीड रोल ही निभाना चाहती थी लेकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: 'जर्सी' के प्रमोशन के दौरान बोलीं मृणाल ठाकुर, ‘कुमकुम भाग्य’ में लीड रोल ही निभाना चाहती थी लेकिन
Mon, 18 Apr 2022 01:05 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 18 Apr 2022 01:05 PM IST
सार
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाली हैं। मृणाल फिल्मों में आने से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने शो के बारे में बात की।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाली हैं। मृणाल फिल्मों में आने से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। अपनी फिल्म को लेकर अभिनेत्री इन दिनों प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पहले टेलीविजन शो के बारे में बात की और बताया कि उन्हें 'कुमकुम भाग्य' में मेन लीड के लिए साइन किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे उनके किरदार को सेकेंड लीड में बदल दिया गया।
विज्ञापन
जीटीवी पर आने वाले शो 'कुमकुम भाग्य' में मृणाल ठाकुर ने मेन लीड प्रज्ञा (सृति झा) की छोटी बहन बुलबुल की भूमिका निभाई थी। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी। उनके अभिनय को भी लोग काफी पसंद करते थे। हालांकि कुछ समय बाद मृणाल ने शो को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने कहा कि अब मुझे मुख्य भूमिका निभाने को लेकर कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैंने ये महसूस किया है कि 'लीड' शब्द गुमराह करने वाला है। मुझे ये बात तब पता चली जब मैं 'कुमकुम भाग्य' कर रही थी। मैं इस बात को लेकर अडिग थी कि मैं केवल लीड रोल ही करना चाहती हूं। मुझे लीड के लिए ही साइन किया गया, लेकिन कुछ समय में ही यह सेकेंड रोल बन गया। मुझे ये बात समझ आई कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैंने अभी भी काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। मायने ये रखता है कि आप दर्शकों पर क्या प्रभाव छोड़ते हैं। लीड कोई भी हो, लेकिन कभी-कभी असली मजा दूसरे किरदार दे जाते हैं।
विज्ञापन
अभी तक आठ फिल्मों का हिस्सा रहीं मृणाल ने कहा कि मैं इंडस्ट्री में नई हूं और कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। मैं चाहती हूं कि मेरी पहली 10 फिल्में मेरा सीखने का आधार बने। इसके बाद फिर आप मेरी 11वीं और 12वीं फिल्म का इंतजार करें। मैं खुद में सुधार करना चाहती हूं और जोखिम भी लेना चाहती हूं।
बता दें कि मृणाल को आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘धमाका’ में देखा गया था। इस साल वह ‘पिप्पा’, ‘आंख मिचौली’ में भी दिखाई देंगी। वहीं, कई बार रिलीज की डेट में बदलाव होने के बाद ‘जर्सी’ 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है।