युवा अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के पास इस समय इतना काम है कि उन्हें अब कुछ प्रोजेक्ट्स को ठुकराना भी पड़ रहा है। जी हां, जानकारी मिली है कि मृणाल ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ साइन की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए ना कह दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास इस फिल्म में काम करने के लिए तारीखें नहीं हैं क्योंकि वह अपनी तारीखें अपनी पहले से प्रस्तावित फिल्मों को दे चुके हैं। इसलिए, इस फिल्म के लिए प्रस्तावित तारीखों पर वक्त निकालना मुमकिन नहीं।
2 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : ट्विटर
वर्ष 2018 में रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की तबरेज नूरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव सोनिया' के बाद उनके सितारे बुलंद रहे हैं। इसके बाद उन्हें लगातार ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम जैसे कलाकारों के साथ 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। पिछले साल की शुरुआत में ही उन्हें वेब फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' की एक कहानी में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया। तब से ही वह अपनी कई फिल्मों को लेकर बहुत व्यस्त हैं।
3 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से पहले ही मृणाल ने अपनी तारीखें शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी', फरहान अख्तर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' और ईशान खट्टर की वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए दे रखी हैं। मृणाल का नाम शरमन जोशी की फिल्म 'आंख मिचोली' से भी जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले जब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी नई फिल्म 'डॉक्टर जी' की घोषणा की तो इस फिल्म में भी मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।
4 of 5
मृणाल ठाकुर
- फोटो : instagram
मृणाल अपनी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग तो खत्म कर चुकी हैं लेकिन उनकी फिल्म 'तूफान' और 'पिप्पा' की शूटिंग जल्द ही शुरू होनी है और 'डॉक्टर जी' की शूटिंग भी उसी समय होगी जब इन दोनों में से 'पिप्पा' की शूटिंग चल रही होगी। क्योंकि, 'पिप्पा' को मृणाल पहले से ही साइन कर चुकी हैं और वहां अपनी तारीखों को तय कर चुकी हैं इसलिए वह 'डॉक्टर जी' को अपना समय नहीं दे पाएंगी। इसलिए, उन्होंने 'डॉक्टर जी' के निर्माताओं को अपना फैसला सुना दिया है।
फिल्म 'डॉक्टर जी' का निर्देशन अनुभूति कश्यप के हाथों होना है और आयुष्मान खुराना के साथ पहले उन्होंने अलाया फर्नीचरवाला को लेने की बात सोची थी। लेकिन, उन्होंने बाद में मृणाल ठाकुर को चुन लिया। अब जब मृणाल ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है तो फिर से उन्हें फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की तलाश करनी पड़ेगी। फिल्म में आयुष्मान को प्रसूतिशास्री के रूप में देखा जाएगा। फिल्म का शीर्षक भी शुरुआत में 'स्त्री रोग विभाग' सोचा गया था जिसे बाद में 'डॉक्टर जी' किया गया।