फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के ट्रेलर को सोशल मीडिया से लेकर ऑडियंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग रानी मुखर्जी के किरदार की काफी सराहना कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि इस फिल्म ने लोगों की दबी हुईं भावनाओं को जगाने का काम किया है। रानी के किरदार ने फिल्म में चार-चांद लगाया है। फिल्म रिलीज होने से पहले इतनी सुर्खियां बटोर रही है तो रिलीज के बाद कैसा प्रदर्शन करेगी। तो चलिए जानते हैं रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' पहले दिन कितनी कमाई करेगी।
Mrs chaterjee vs Norway Prediction: मां बन रणबीर-श्रद्धा को पछाड़ पाएंगी रानी? पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म
रानी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये में बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' ' करीब 3 से 4 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए शानदार ओपनिंग मानी जाएगी। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी मैं मक्कार का अच्छा प्रदर्शन जारी है।
Satish Kaushik: इस दिन होगा सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा का आयोजन, निभाई जाएगी पगड़ी रस्म
इससे पहले श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। रणबीर कपूर के फैंस उनकी फिल्म को सुपरहिट बनाने पर तुले हुए हैं। ऐसे में रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के सामने यह चैलेंज है कि क्या वह दर्शकों के सिर से तू झूठी मैं मक्कार का जादू उतार पाती है या नहीं।
Yo Yo Honey Singh : 'मैंने अपनी कहानी को खोलकर रख दिया है...' यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट
आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी विदेशी धरती को स्वर्ग जैसा दिखाने पर मोहित रहे हिंदी सिनेमा ने पहली बार मोटी कमाई और विदेशी नागरिकता के लालच में पढ़े लिखे लोगों के देश से पलायन की एक सच्ची और दर्दनाक तस्वीर बहुत सलीके से पेश की है। इस फिल्म में एक मां के दर्द को बखूबी बयां किया गया है। यह फिल्म उन तमाम सच्ची घटनाओं को पर्दे पर सार्थक करने का काम करती है, जिनकी कहानी कही दब सी गई है।
इस फिल्म में रानी के अलावा, अनिर्बान भट्टाचार्य, नीना गुप्ता और जिम सरभ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण मोनिशा आडवाणी, निखिल आडवाणी और मधु भोजवानी ने किया है। फिल्म का ट्रेलर 23 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यह फिल्म 17 मार्च 2023 को रिलीज होगी।