फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik prayer meet and pagri rasam will be held on Monday 20th March

Satish Kaushik: इस दिन होगा सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा का आयोजन, निभाई जाएगी पगड़ी रस्म

Thu, 16 Mar 2023 04:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 16 Mar 2023 04:07 PM IST
सार

अभिनेता के परिवार ने बताया कि अभिनेता-निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा और पगड़ी रसम सोमवार 20 मार्च को शाम 4 बजे से होगी।

विज्ञापन
Satish Kaushik prayer meet and pagri rasam will be held on Monday 20th March
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बीते दिनों हुए सतीश कौशिक के निधन के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया है। उनके घर वालों से लेकर फिल्म जगत तक सभी लोग काफी दुखी हैं। अभिनेता के निधन के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं, पुलिस जिनकी जांच कर रही है। इस मामले में उनके दोस्त विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने अपने पति पर अभिनेता की मौत का आरोप लगाया है। इस मामले में गहन जांच चल रही है। अब अभिनेता के परिवार वालों ने बताया है कि उनकी प्रेयर मीट 20 मार्च सोमवार को आयोजित होगी। 
विज्ञापन


इस दिन होगी प्रार्थना सभा
अभिनेता के परिवार ने बताया कि अभिनेता-निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा और पगड़ी रसम सोमवार 20 मार्च को शाम 4 बजे से होगी। शाम 5 बजे तक 803-4, राज क्लासिक, यारी रोड, वर्सोवा, बॉम्बे -53 में उनके निवास पर सभा का आयोजन होगा। बता दें बीते दिन खबर आई थी कि अभिनेता की बेटी ने उनका इंस्टा अकाउंट डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh : 'मैंने अपनी कहानी को खोलकर रख दिया है...' यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ था निधन
सतीश कौशिक बीते बुधवार सुबह 10:00 बजे होली मनाने के लिए वह दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 पुष्पांजलि में आए थे। होली सेलिब्रेशन के बाद वह पुष्पांजलि में ही रुके थे। रात करीब 12:10 पर उन्होंने अपने मैनेजर को बुलाया और बताया कि उन्हें छाती में दर्द हो रहा है। वह तुरंत उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां गेट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने कापसहेड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनके शव को डीडीयू अस्पताल में लेकर आई और पोस्टमार्टम कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed