फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन फिल्मों के जिक्र से ही चिढ़ जाती हैं ऐश्वर्या, जानें क्या है इसकी वजह

Fri, 19 May 2017 11:51 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 19 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Movies rejected by Aishwarya Rai Bachchan so far in her career
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन हीरोइनो में से एक हैं जिन्होंने नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पुख्ता पहचान बनाई है। आज कांस तक उनके जलवों और खूबसूरती के चर्चे होते हैं। ऐश्वर्या सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बेशक आजकल ऐश्वर्या कम ही फिल्में करती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास फिल्म ऑफरों की बाढ़ हुआ करती थी।


शायद उसी चक्कर में ऐश्वर्या अपने करियर में ऐसी गलतियां कर बैठीं जिसका उन्हें आज भी मलाल होता होगा। उन्होंने कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट कीं जो बाद में जबरदस्त हिट हुईं।

एक नजर ऐसी ही कुछ फिल्मों पर जिन्हें ऐश्वर्या ने कर दिया था रिजेक्ट:
Movies rejected by Aishwarya Rai Bachchan so far in her career
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय को सबसे पहले फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' ऑफर हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। पहले ये फिल्म ऐश्वर्या को ऑफर की गई थी लेकिन उस वक्त ऐश्वर्या एक वक्त पर चार-चार फिल्में कर रहीं थीं। इसकी वजह से उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी' में काम करने से मना कर दिया। बाद में ये फिल्म करिश्मा कपूर को मिल गई।
Movies rejected by Aishwarya Rai Bachchan so far in her career
ऐश्वर्या राय बच्चन
शायद ही लोगों को पता हो कि करण जौहर अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी मुखर्जी वाले टीना के किरदार के लिए ऐश्वर्या को साइन करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के चलते ये फिल्म करने से मना कर दिया। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसने काजोल और रानी मुखर्जी के करियर की कायापलट ही कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Movies rejected by Aishwarya Rai Bachchan so far in her career
ऐश्वर्या राय बच्चन
इसके बाद ऐश्वर्या को शाहरुख के साथ फिल्म 'चलते चलते' में काम करने का मौका मिला। ऐश्वर्या ने ये फिल्म साइन भी कर ली थी लेकिन कहा जाता है कि उस वक्त सलमान के सेट पर आकर हंगामा मचाने के बाद शाहरुख ने ऐश्वर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनकी जगह रानी मुखर्जी को साइन कर लिया।
विज्ञापन
Movies rejected by Aishwarya Rai Bachchan so far in her career
ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म 'वीर जारा' भी पहले ऐश्वर्या राय को ही ऑफर हुई थी लेकिन किन्ही वजहों से उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। इस फिल्म में उन्हें प्रीति जिंटा वाला किरदार ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed