70 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी 26 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह फिल्मों से काफी वक्त से दूर हैं। मौसमी अपनी बेटी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मौसमी चटर्जी की बेटी बीमार रहती हैं और उन्होंने पिछले साल अपनी बेटी की देखभाल करने की परमीशन लेने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।
2 of 5
moushumi chatterjee
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौसमी की बेटी पायल जुवेनाइल डायबिटीज की शिकार हैं। साल 2010 में उन्होंने पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां हो गई थीं।
3 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो मौसमी की बेटी पायल साल 2017 से लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही थीं। खराब तबीयत की वजह से वह लंबे समय से बेहोशी की हालत में थीं। इसी वजह से मौसमी ने बीते साल हाईकोर्ट का रुख किया था। मौसमी चटर्जी ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कई बातें कही थी। मौसमी की याचिका में कहा गया था - '28 अप्रैल 2018 को पायल को अस्पताल से घर लाया गया था। पति डिकी ने देखभाल के लिए नर्स रखी।'
4 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : file photo
याचिका में आगे कहा गया - 'डॉक्टर ने पायल को फिजियोथेरेपी और डाइट का ध्यान रखने को कहा था। इसे फॉलो नहीं किया जा रहा। डिकी ने दोनों ही चीजों का ध्यान नहीं रखा। यहां तक कि स्टाफ की पेमेंट भी बंद कर दी है। देखभाल करने वाली नर्स भी चली गई हैं। पायल की मेडिकल रिपोर्ट भी डिकी ने हमें देने से इंकार कर दिया है। बेटी की तबीयत से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि मिलने भी नहीं दिया जाता।'
5 of 5
मौसमी चटर्जी और बेटी रपायल
- फोटो : file photo
वहीं मौसमी चटर्जी के वकील का कहना था कि 'मौसमी और जयंत पायल की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं। डिकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे। इस मामले को लेकर 20 नवंबर को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में तुरंत कार्यवाई करते हुए पायल की जिंदगी बचाने की अपील की थी।' आपको बता दें, मौसमी चटर्जी ने साल 1967 बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से फिल्मों में डेब्यू किया था। जबकि हिंदी सिनेमाजगत की पहली फिल्म 'अनुराग' थी जो कि साल 1972 में रिलीज हुई थी।