70 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी फिल्मों से काफी वक्त से दूर हैं। अब मौसमी अपनी बेटी को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। मौसमी चटर्जी की बेटी बीमार है और उन्होंने अपनी बेटी की देखभाल करने की परमीशन लेने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।
2 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : twitter
मौसमी की बेटी पायल जुवेनाइल डायबिटीज की शिकार हैं। साल 2010 में उन्होंने पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां हो गई थीं।
3 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : File Photo
कहा जा रहा है कि मौसमी की बेटी पायल साल 2017 से लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही हैं। तबीयत बहुत खराब है और लंबे समय से बेहोशी की हालत में हैं। इसी वजह से मौसमी ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है। मौसमी चटर्जी ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कई बातें कही हैं। मौसमी की याचिका में कहा गया है - '28 अप्रैल 2018 को पायल को अस्पताल से घर लाया गया था। पति डिकी ने देखभाल के लिए नर्स रखी।'
4 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : twitter
याचिका में आगे कहा गया - 'डॉक्टर ने पायल को फिजियोथेरेपी और डाइट का ध्यान रखने को कहा था। इसे फॉलो नहीं किया जा रहा। डिकी ने दोनों ही चीजों का ध्यान नहीं रखा। यहां तक कि स्टाफ की पेमेंट भी बंद कर दी है। देखभाल करने वाली नर्स भी चली गई हैं। पायल की मेडिकल रिपोर्ट भी डिकी ने हमें देने से इंकार कर दिया है। बेटी की तबीयत से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि मिलने भी नहीं दिया जाता।'
5 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : twitter
मौसमी चटर्जी के वकील का कहना है कि 'मौसमी और जयंत पायल की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं। डिकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे। इस मामले को लेकर 20 नवंबर को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में तुरंत कार्यवाई करते हुए पायल की जिंदगी बचाने की अपील की थी।' आपको बता दें, मौसमी चटर्जी ने साल 1967 बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से फिल्मों में डेब्यू किया था। जबकि हिंदी सिनेमाजगत की पहली फिल्म 'अनुराग' थी जो कि साल 1972 में रिलीज हुई थी।