70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर है। अभिनेत्री की बेटी पायल का गुरुवार देर रात करीब दो बजे निधन हो गया। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि बीते साल नवंबर में मौसमी चटर्जी ने दामाद पर बेटी का ध्यान न रखने का आरोप लगाया था।
2 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : twitter
मौसमी ने साल 2010 में पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां आ गई थीं।
3 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : social media
इसके बाद मौसमी को बेटी की तबीयत खराब की जानकारी मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इस याचिका में अभिनेत्री ने कहा था कि बेटी की तबीयत खराब है और हमें मिलने भी नहीं दिया जा रहा। इसके साथ ही उसका ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है। दाखिल याचिका के मुताबिक, '28 अप्रैल 2018 को पायल को अस्पताल से घर लाया गया था। पति डिकी ने देखभाल के लिए नर्स रखी। डॉक्टर ने पायल को फिजियोथेरेपी और डाइट का ध्यान रखने को कहा था। इसे फॉलो नहीं किया जा रहा। डिकी ने दोनों ही चीजों का ध्यान नहीं रखा। यहां तक कि स्टाफ की पेमेंट भी बंद कर दी।'
4 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : file photo
'देखभाल करने वाली नर्स भी चली गई। पायल की मेडिकल रिपोर्ट भी डिकी ने हमें देने से इनकार कर दिया। बेटी की तबीयत से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि मिलने भी नहीं दिया जाता।' मौसमी चटर्जी के वकील ने उस वक्त कहा था- 'मौसमी और जयंत पायल की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं। डिकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे।'
5 of 5
Moushumi Chatterjee
- फोटो : file photo
इस मामले को लेकर 20 नवंबर को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में तुरंत कार्यवाई करते हुए पायल की जिंदगी बचाने की अपील की थी। आपको बता दें, मौसमी चटर्जी ने साल 1967 बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से फिल्मों में डेब्यू किया था। जबकि हिंदी सिनेमाजगत की पहली फिल्म 'अनुराग' थी जो कि साल 1972 में रिलीज हुई थी