फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanelle Arjun Bhalla Wedding Reception: Shah Rukh Khan to Mouni Roy reached in Smriti Irani daughter function

Mouni Roy: स्मृति ईरानी की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे शाहरुख-मौनी, शेनेल-अर्जुन को इस अंदाज में दी बधाई

Fri, 17 Feb 2023 11:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Feb 2023 11:51 PM IST
सार

आज स्मृति ईरानी के बेटी शेनेल के रिसेप्शन में शाहरुख खान और मौनी रॉय समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
Shanelle Arjun Bhalla Wedding Reception: Shah Rukh Khan to Mouni Roy reached in Smriti Irani daughter function
शेनेल और अर्जुन की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शेनेल ईरानी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अर्जुन भल्ला के साथ शादी रचाई है। आज उनकी रिसेप्शन पार्टी आयोजित हुई। इसमें सिने जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मौनी रॉय भी एक हैं। मौनी रॉय ने रिसेप्शन की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। मौनी ने खास अंदाज में शेनेल और अर्जुन को बधाई दी। 

विज्ञापन

Abdu Rozik: निकल पड़ी अब्दु रोजिक की गाड़ी, बिग बॉस के बाद अब इस शो में आएंगे नजर

विज्ञापन

Shanelle Arjun Bhalla Wedding Reception: Shah Rukh Khan to Mouni Roy reached in Smriti Irani daughter function
मौनी रॉय ने साझा की यह तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय ने तीन तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में मौनी, उनके पति सूरज नांबियर, शाहरुख खान, स्मृति ईरानी उनकी बेटे शेनेल और दामाद अर्जुन के अलावा कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं। स्मृति ईरानी लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं मौनी रॉय ने भी साड़ी कैरी की है। वहीं, शेनेल ब्लू कलर की साड़ी में हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'शेनेल और अर्जुन आप दोनों को बधाई! आप दोनों को जिंदगी के एक खूबसूरत यात्रा के लिए ढेरों बधाई।' इसके साथ उन्होंने स्मृति ईरानी को टैग करते हुए लिखा है, 'लव यू दी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

विज्ञापन

Shanelle Arjun Bhalla Wedding Reception: Shah Rukh Khan to Mouni Roy reached in Smriti Irani daughter function
शेनेल ईरानी,अर्जुन भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

शेनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला के साथ 9 फरवरी को सात फेरे लिए और दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों की शादी राजस्थान के नागौर में बने 500 साल पुराने ऐतिहासिक खींवसर फोर्ट में हुई। समारोह के लिए पूरे खींवसर किले को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
Kartik Aaryan: 'शहजादा' की रिलीज पर बप्पा की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, सिद्धिविनायक मंदिर में लगाई हाजरी

विज्ञापन

Shanelle Arjun Bhalla Wedding Reception: Shah Rukh Khan to Mouni Roy reached in Smriti Irani daughter function
स्मृति ईरानी, मौनी रॉय - फोटो : insta

आपको बता दें कि मौनी रॉय और स्मृति ईरानी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मौनी अक्सर सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में दोनों साथ काम कर चुकी हैं।
Zeenat Aman: जब बालों के रंग को लेकर जीनत अमान मिली सलाह, जानें एक्ट्रेस ने कैसे निपटाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed