Zeenat Aman: जब बालों के रंग को लेकर जीनत अमान मिली सलाह, जानें एक्ट्रेस ने कैसे निपटाया मामला
गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीतन अमान ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद से ही वह लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसके अलावा वह अपने अकाउंट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किस्से भी बता रही हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और किस्सा बताया है कि उम्र बढ़ने के साथ उनके बालों का रंग सफ़ेद पड़ने लगा था। वह अपने बालों को कलर नहीं करना चाहती थीं, लेकिन लोगों का कहना था कि अगर उन्होंने बालों को कलर नहीं किया तो उन्हें काम मिलना कम हो जाएगा।
पुरुष और महिलाओं की उम्र को लेकर कही यह बात
जीतन अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठी नजर आईं। उन्होंने लिखा, महिला होने की वजह से हमें बताया गया है कि हमारी सोशल वैल्यू युवावस्था और शारीरिक सुंदरता पर निर्भर करती है। अगर यह बात साफ तौर पर नहीं कही गई है तो इसे कई बार अलग-अलग तरीके से भी बताया गया। यह बॉलीवुड की हकीकत है। जैसे-जैसे पुरुषों को उम्र बढ़ती जाती है तो उन्हें गौरवान्वित किया जाता है। वहीं, महिलाओं की बढ़ती उम्र पर उन्हें सहानुभूति दी जाती है।
Shehzada Box Office: पठान के बाद बॉक्स ऑफिस को मिला शहजादा, फ्री टिकट में कार्तिक की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
'मैं कलर के खिलाफ थी'
उन्होंने आगे लिखा कि मैं शुरू में अपने बालों पर रंग नहीं लगाना चाहती थी, लेकिन लोगों ने मुझे यह करने की सलाह दी। मुझे मेरे करीबियों ने यह कह दिया कि इससे मेरे काम के मौकों पर भी असर पड़ेगा। जब मैंने अपनी हिचकिचाहट को लेकर सोचा तो मुझे लगा कि हमें युवाओं आदर्शों को मजबूत करने की परवाह है ही नहीं।
Filmy Wrap: तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान की मुश्किल और गुलमोहर का होरी में गाना रिलीज, पढ़ें मनोरजंन की 10 खबरें
जवानी और बुढ़ापे के पड़ाव को लेकर उन्होंने कहा कि जवान होना शानदार होता है लेकिन बूढ़ा होना भी उतना ही शानदार है। मुझे ये चीज काफी रोमांचित करती हैं कि मैं ज्यादा से ज्यादा सफेद बालों वाली महिलाओं की मान्यताओं को चुनौती दे रही हूं।
'तारे जमीन पर' के दर्शील सफारी अब हैं 25 साल के हैंडसम चॉकलेटी बॉय