अभिनेत्री मौनी रॉय इस समय अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के हालिया शानदार कलेक्शन की खुशी को सेलिब्रेट कर रही हैं। काम से फुर्सत पाकर वह सुकून के कुछ पल बिता रही हैं, और सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव हैं। ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन मौनी अपने अभिनय फैंस को आकर्षित कर ही लेती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें वह थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बात फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
Mouni Roy: मौनी रॉय ने अपने डांस से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैंस बोले- ब्रह्मास्त्र की सफलता का जुनून
ग्रेसफुली डांस करती दिखीं मौनी रॉय
मौनी रॉय ने अपना जो नया वीडियो साझा किया है, उसमें वह पानी के बीच बने पुल पर संगीत की धुन पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस को कैरेट कलर के डीप नेक टॉप और रफल स्टाइल स्कर्ट में सिजलिंग लुक में देखा जा सकता है। इस वीडियो को साझा करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा- मेरे पैरों को हमेशा जिंदगी की धुन पर डांस करना पसंद है।
लोग बोले ब्रह्मास्त्र की सफलता की खुशी
वीडियो देखने के बाद फैंस मौनी रॉय की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि ये ब्रह्मास्त्र की सफलता की खुशी है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ब्रह्मास्त्र के सभी हिस्सों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद का जुनून। वहीं दूसरे ने लिखा- ऑसम मैम। इसी तरह से अन्य फैंस भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
बात करें ब्रह्मास्त्र की तो मौनी रॉय इसमें नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। रणबीर और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है, लेकिन 410 करोड़ के बजट को निकालना अभी भी मील का पत्थर है।