फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय: पेरिस फैशन वीक में छाईं अभिनेत्री, ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा; इन सितारों के साथ किया रैंप वॉक

Tue, 29 Sep 2026 09:26 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 29 Sep 2026 09:26 AM IST
सार

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें एक्ट्रेस का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan AT Paris Fashion Week In Black Gown Actress Walk With Kendall Jenner Simone
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने शानदार अंदाज को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस 28 सितंबर को पेरिस फैशन वीक इवेंट का हिस्सा बनीं, जहां से अब उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।


ऐश्वर्या राय ने एफिल टावर के सामने प्लेस जोफ्रे में केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया जैसी ग्लोबल आइकन्स के साथ रैंप वॉक किया। बता दें कि इस साल शो की थीम 'वॉक यॉर वर्थ' थी, जो आत्मविश्वास, विविधता और महिलाओं की एकजुटता का जश्न मनाती है।
Aishwarya Rai Bachchan AT Paris Fashion Week In Black Gown Actress Walk With Kendall Jenner Simone
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय ने पहना ब्लैक गाउन
ब्यूटी ब्रांड की लंबे समय से ग्लोबल एंबेसडर रहीं ऐश्वर्या ने लोरियल पेरिस के 'ले डीफिल' के नौवें संस्करण में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेत्री शाही अंदाज में नजर आईं। उन्होंने डिजाइनर यारा शूमेकर का बनाया हुआ शानदार ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था। 

अपने लुक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने बालों को कर्ल किया और टियारा भी लगाया। वहीं, उन्होंने ड्यूई मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। 
Aishwarya Rai Bachchan AT Paris Fashion Week In Black Gown Actress Walk With Kendall Jenner Simone
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों के साथ किया रैंप वॉक 
इस सितारों से सजे शो में ऐश्वर्या ने सिमोन ऐश्ली, वियोला डेविस, जेन फोंडा और सेलीन डियोन सहित कई इंटरनेशनल को-एंबेसडर्स के साथ रैंप शेयर किया। शाम का एक खास पल तब देखने को मिला, जब ऐश्वर्या और सेलीन डियोन ने एक-दूसरे का हाथ थामा, गर्मजोशी से गले मिलीं और किस किया। 

इसके बाद दोनों ने स्टेज पर अचानक डांस भी किया। इवेंट से एक दिन पहले अभिनेत्री फ्रांस की राजधानी पेरिस में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan AT Paris Fashion Week In Black Gown Actress Walk With Kendall Jenner Simone
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आई थीं ऐश्वर्या
वहीं, ऐश्वर्या की आखिरी थिएटर रिलीज निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: II’ थी। फिल्म में विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन, जयाराम, प्रभु, आर. सरथकुमार, शोभिता धुलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विक्रम प्रभु, प्रकाश राज, रहमान और आर. पार्थिबन ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed