Mouni Roy: शादी के बाद काफी निखर गईं हैं मौनी रॉय, गुलाबी दुपट्टे और शरारा में यूं दिए पोज
शाखा और पोला पहने हुए मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब मौनी रॉय ने पपाराजी को देखा तो उन्होंने उन्हें हाय किया और मास्क उतारकर पोज दिए। मौनी ने काले रंग का चश्मा भी लगा रखा था। इनकी ये तस्वीरें देखने के बाद साफ जाहिर है कि उनका लुक निखर गया है।
पोज देती दिखीं मौनी
मौनी ने पिछले दिनों दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। शादी के बाद मौनी कुछ समय पहले ही मुंबई लौटी हैं जहां उनके ससुराल वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मौनी ने अपने ससुराल में हुए गृह प्रवेश की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। इसमें वह चावल भरे कलश को गिराकर घर में प्रवेश करती दिख रही हैं। मौनी ने पैरों में आलता लगा रखा है और इसमें वह बहुत इमोशनल भी हो गई थीं।
मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।