बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान मौनी और राजकुमार राव 'मेड इन चाइना' के अलावा अपनी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे कर रहे हैं।
2 of 5
Mouni Roy
- फोटो : social media
काफी समय से मौनी रॉय दुबई के बैंकर सूरज नाम्बियार को डेट करने की वजह से सुर्खियों में है। दोनों को बहुत बार साथ देखा गया है, जिसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि मौनी रॉय बैंकर सूरज नाम्बियार को डेट कर रही हैं। 'मेड इन चाइना' के प्रमोशन में पहुंची मौनी रॉय से उनके और सूरज नाम्बियार के रिश्ते को लेकर सवाल किए गए।
बीते दिनों मौनी रॉय के एक दोस्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी और सूरज नाम्बियार की साथ में तस्वीर साझा की और थोड़ी ही देर बाद डिलीट कर दी थी। अब अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार मौनी रॉय से जब उनके और सूरज नाम्बियार के रिश्तों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा- ये सच नहीं है, हम सभी दोस्त हैं और हम सभी मेरा जन्मदिन मना रहे थे, मैं पूरी तरह से सिंगल हूं और मैं अपने काम के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं अफवाहों और अटकलों से बीमार हूं।
4 of 5
John Abraham and Mouni Roy
- फोटो : twitter
बात करें मौनी रॉय की फिल्म 'मेड इन चाइना' की तो इस फिल्म में उनके और अभिनेता राजकुमार राव के अलावा परेश रावल, सुमित व्यास ,गजरार राव और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनोंफिल्म का दूसरा गाना 'सनेड़ो' रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
5 of 5
Mouni Roy Gold film
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि मौनी रॉय ने लंबे समय तक टीवी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बीते दिनों मौनी रॉय जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वोल्टर में नहीं आई थीं।
पढ़ें: इंडस्ट्री में आने से पहले ऐसी दिखती थीं मौनी रॉय, पुरानी तस्वीरें देख लें तो खा जाएंगे धोखा