एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबरों में ज्यादातर लोग दिलचस्पी रखते हैं और टीवी से लेकर बॉलीवुड तक से रोजाना कोई न कोई नई जानकारी सामने आती ही रहती है। फैंस को मनोरंजन से जुड़ी चीजों से अपडेट रहना तो पसंद होता ही है, इसी के साथ ही कलाकारों की निजी जिंदगी में क्या कुछ हो रहा है, ये जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द के माध्यम से जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: जंगल में मौनी रॉय का वाइल्ड अंदाज और दिशा ने बढ़ाया पारा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा ही अपने लुक्स और कातिलाना अदाओं से फैंस को होश उड़ा देती हैं। एक्ट्रेस ने आज अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह जंगल में दिखाई दे रही हैं और हमेशा की तरह मौनी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "जेन पोर्टर की तरह महसूस हो रहा है" बता दें कि जेन पोर्टर 1999 की एनिमेटेड फीचर फिल्म, टार्जन का एक डिज्नी कैरेक्टर है।
बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार दिशा पाटनी अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। इस समय वह अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है... के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें से एक में वह लाइट पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे और ब्रालेट ब्लाउज में नजर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह शिमरी फिशकट लहंगे और वन शोल्डर ब्लाउज में सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं।
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अभिनय के अलावा अपनी बोल्डनेस की वजह से भी काफी मशहूर हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी एक दो नहीं बल्कि पूरी नौ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस को पिंक कलर के क्रॉप टॉप में अलग-अलग पोज देते देखा जा सकता है।
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और बताया है कि इतवार के दिन उनकी सुबह कुछ इस अंदाज में होती हैं। दोनों तस्वीरों में अथिया काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।