एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने अपने अकाउंट से एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। दरअसल, सौंदर्या के घर में अचानक एक बंदर घुस गया और घर में जमकर धमा चौकड़ी मचाई।
इस एक्ट्रेस के घर में घुसे बंदर ने मचाया उथल-पुथल, वीडियो शेयर कर लिखा- 'ठग लाइफ'
वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह बंदर पहले जमीन पर बैठकर कुछ खाता है फिर कुर्सी और टेबल पर बैठ जाता है। यही नहीं वो वहां रखा फल खाने लगता है। बंदर को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके ठाठ ही अलग हैं।
सौंदर्या ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'ठग लाइफ, ये सुबह-सुबह मेरे कमरे के अंदर घुस आया और नाश्ता करने के बाद गया। नाश्ता करने के बाद इसने मेरे बेड पर आराम किया। मैं सिर्फ चिल्ला रही थी और ये वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, क्योंकि मेरे पास कोई ओर रास्ता नहीं था।'
A post shared by Soundarya Sharma (@iamsoundaryasharma) on
सौंदर्या के इस वीडियो पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'स्वागत करिए उसका मेहमान भगवान होता है।' वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'अतिथि तुम कब जाओगे?' एक यूजर ने लिखा- 'रामजी की सेना।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सौंदर्या ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म रांची डायरीज की थी। फिल्म में उनके साथ हिमांश कोहली और अनुपम खेर की मुख्य भूमिका थी। सौंदर्या को इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।