बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' हाल ही में रिलीज हुई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म में राजकुमार की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। राजकुमार इस समय एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन एक समय उनकी कमाई काफी कम थी। गुरुग्राम के मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पहली सैलरी के बारे में खुलासा किया है।
Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?
2 of 4
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि जब वह आठवीं कक्षा में थे तब एक छोटी सी लड़की उनसे डांस सीखती थी। इसके लिए उन्हें 300 रुपये फीस मिलती थी। इस बातचीत में उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें पहली बार सैलरी मिली तब उन्होंने घर के लिए किराने का सामान खरीदा था।
Radhika Apte: 'फिल्मों में कम उम्र की एक्ट्रेस चाहते हैं', इंडस्ट्री के 'डबल स्टैंड' पर बेबाकी से बोलीं राधिका
3 of 4
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार ने बताया, ''मुझे आज भी याद है कि मैं मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो करता था। मैं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता था। लेकिन इसके बाद मेरी जिंदगी में डांस भी आ गया। हमारा एक ग्रुप था और हम स्टेज पर डांस करते थे। फिर, मैंने डांस ट्यूशन देना शुरू किया। मेरी पहली कमाई आठवीं कक्षा में हुई थी, जब मैं एक छोटी बच्ची को उसके घर पर डांस सिखाता था। मुझे इसके लिए 300 रुपये मिलते थे।"
Hansika Motwani Wedding: क्या ओटीटी पर स्ट्रीम होगी हंसिका मोटवानी की शादी? जानें वेडिंग से जुड़ी डिटेल्स
4 of 4
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार ने साल 2010 में 'रण' में एक छोटी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और उस साल बाद में 'लव सेक्स और धोखा' में बतौर लीड एक्टर नजर आए। उनकी 2012 की फिल्म 'शाहिद' ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया। इसके बाद उन्होंने 'काई पो चे', 'बरेली की बर्फी' और 'स्त्री' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया।
Thai Massage Review: फिर प्रशंसकों का दिल तोड़ने में कामयाब रहे इम्तियाज, थाईलैंड की छवि चमकाने का ‘बूम बूम’