{"_id":"587ddf1e4f1c1b3603effae9","slug":"monica-bedi-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spcl: मोनिका बेदी और अबु सलेम ने मस्जिद में किया था निकाह, मोनिका नहीं जानती थीं सलेम की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spcl: मोनिका बेदी और अबु सलेम ने मस्जिद में किया था निकाह, मोनिका नहीं जानती थीं सलेम की सच्चाई
Thu, 19 Jan 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
मोनिका बेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी फिल्मों की वजह से कम और अंडरवर्ल्ड से रिश्तों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस मोनिका बेदी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनिका का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। मोनिका ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'सुरक्षा' थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे।
मोनिका बेदी और अबु सलेम ने मस्जिद में किया था निकाह, मोनिका नहीं जानती थीं सलेम की सच्चाई
2 of 11
monika bedi
बॉलीवुड में उनकी चर्चित फिल्मों में 'आशिक मस्ताने', 'तिरछी टोपीवाले', 'जंजीर', 'जानम समझा करो' और 'जोड़ी नंबर 1' हैं। मोनिका बेदी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल सका। मोनिका बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। मोनिका अपनी फिल्मों से ज्यादा दाऊद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अबु सलेम से प्यार के चलते चर्चा में रहीं। इसी प्यार के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई थी मोनिका और अबु सलेम की लव स्टोरी...
मोनिका बेदी और अबु सलेम ने मस्जिद में किया था निकाह, मोनिका नहीं जानती थीं सलेम की सच्चाई
3 of 11
monica bedi
फिल्मफेयर.कॉम और इंडिया-फॉरम्स.कॉम में छपे इंटरव्यू में मोनिका ने खुद अपनी और अबु की लव स्टोरी पर खुलकर बात की थी। मोनिका एक एक्ट्रेस हैं, इसलिए स्टेज शो के ऑफर में उनकी दिलचस्पी स्वाभाविक थी। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम तो सुना था लेकिन अबु सलेम के नाम से वाकिफ नहीं थी। 1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर अबु सलेम के संपर्क में आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोनिका बेदी और अबु सलेम ने मस्जिद में किया था निकाह, मोनिका नहीं जानती थीं सलेम की सच्चाई
4 of 11
monica
मोनिका दुबई में थीं, फोन पर उन्हें दुबई में एक स्टेज शो करने का ऑफर मिला था। स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था। शो के पहले अबु नाम बदलकर बातें करता था। लेकिन उसके बात करने का अंदाज ऐसा था कि पहली मुलाकात से पहले ही वो उसे पसंद करने लगी थीं। मोनिका की मानें तो फोन पर हमारी बातें होती थीं लेकिन मुझे लगता था कि कहीं न कहीं हम-दोनों के बीच कोई कनेक्शन जरूर है।
विज्ञापन
मोनिका बेदी और अबु सलेम ने मस्जिद में किया था निकाह, मोनिका नहीं जानती थीं सलेम की सच्चाई
5 of 11
monica
मोनिका बताती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी शख्स से फोन पर बातें करते-करते मैं उसे इस कदर पसंद करने लगूंगी कि बिना बात के रहा नहीं जाएगा। मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उसके प्यार में पड़ गई थी, लेकिन हां, ये जरूर है कि मैं उसे पसंद करने लगी थी। इतना कि पूरे दिन मैं उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करने लगी थी। और जब फोन नहीं आता तो मैं व्याकुल हो उठती थी। फोन पर बात करने के दौरान अबु मुझे बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।