{"_id":"587df5884f1c1bda30efea04","slug":"b-day-spl-when-nafisa-ali-s-mother-in-law-didn-t-accept-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर थीं नफीसा अली, 76 में बनी थी मिस इंडिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर थीं नफीसा अली, 76 में बनी थी मिस इंडिया
Thu, 19 Jan 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक कहावत है कि जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काज़ी और ये कहावत एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया नफीसा अली और उनके पति पूर्व कर्नल और पोलो के खिलाड़ी रहे रणवीर सिंह सोढ़ी पर सटीक बैठती है। नफीसा एक मुसलमान हैं लेकिन उन्होंने एक सिख से शादी की। हालांकि ये शादी आसान नहीं रही।
B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद
2 of 6
- फोटो : Twitter
नफीसा और रणवीर सिंह सोढ़ी एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे और शादी का भी फैसला कर चुके थे लेकिन रणवीर की मां इसके पक्ष में नहीं थीं। उन्हें ये जरा भी गवारा नहीं था कि उनका बेटा एक मुस्लिम से शादी करे और वो भी एक हीरोइन से। लेकिन रणवीर और नफीसा अली कहां हार मानने वाले थे।
B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद
3 of 6
- फोटो : Twitter
दोनों ने कोलकाता में रजिस्टर्ड शादी कर ली। शादी तो हो गई लेकिन असल मुश्किल यहीं से शुरु हुई। शादी के बाद नफीसा को उनकी सास ने स्वीकार नहीं किया जिसकी वजह से नफीसा को अपने पति रणवीर के दोस्तों के घर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन कुछ वक्त बाद उनकी सास के बड़े भाई उनके पास आए और उनसे साथ घर चलने की विनती की। साथ ही उन्होंने नफीसा अली से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद
4 of 6
और इस तरह वक्त के साथ नफीसा अली की शादीशुदा जिंदगी पटरी पर आ गई। नफीसा और रणवीर की सभी रस्मों-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी कराई गई। सालों बाद जब नफीसा अली की सास की तबियत ज्यादा बिगड़ी और वो बिस्तर तक ही सिमट कर रह गईं तो उस वक्त वो सिर्फ और सिर्फ नफीसा अली के साथ रहना चाहती थीं।
विज्ञापन
B'Day SPL: शादी के बाद पति के दोस्तों के घर रहने को मजबूर हुईं थीं नफीसा अली, सास को नहीं थीं पसंद
5 of 6
- फोटो : Twitter
लेकिन आज नफीसा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। उनका बेटा अजीत सोढ़ी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। उनकी दो बेटियां भी हैं। वैसे मानना पड़ेगा कि अपने बच्चों को संभालने के लिए नफीसा अली ने अपने करियर तक को दांव पर लगा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।