गुमनाम सितारे कॉलम में आज हम आपको ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिंदी और साउथ सिनेमा का खूंखार विलेन हुअा करता था । फिल्मों में खौफ और दहशत का पर्याय बन चुके इस एक्टर ने विलेन के तौर पर अलग पहचान बना ली थी । कुछ लोग तो उनसे असल जिंदगी में भी डरने लगे थे। ये एक्टर थे रामी रेड्डी जिन्होंने साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया।
हर फिल्म में उनका किरदार और लुक इतना भयानक और क्रूर होता था कि लोग देखते ही सकपका जाते थे, लेकिन फिल्मी परदे पर खौफ और डर का पर्याय बन चुके इस एक्टर की असल जिंदगी काफी दर्दनाक रही।
90 के दशक में फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर रामी रेड्डी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। काफी फिल्मों के ऑफर उनके पास थे, लेकिन जल्द ही वो वक्त आ गया जब बॉलीवुड ने इस हीरे को भुला दिया और फिर मजबूरी में रामी रेड्डी को साउथ फिल्मों को रुख करना पड़ा।
सैफ और करीना की शादी में ऐसी नजर आई थीं सारा, अमृता ने सजाया था, लुक था बड़ा प्यारा
रामी रेड्डी ने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी, लेकिन जब बॉलीवुड से ऑफर मिला तो वो खुद को रोक नहीं पाए और बॉलीवुड में अपने कदम जमाने आ गए, लेकिन यहां मिली बेरुखी से आहत रामी रेड्डी फिर से साउथ फिल्मों की तरफ मुड़ गए।
खैर, साउथ फिल्मों में रामी रेड्डी का सिक्का जमने लगा और फिर वो वहां के पॉपुलर विलेन में से एक बन गए। एक्टिंग के अलावा रामी रेड्डी ने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया लेकिन उसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली । फिर रामी की जिंदगी में सबसे भयानक मोड़ आया जब एक गंभीर बीमारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।