फिल्म इंडस्ट्री को 2018 के आखिरी दिनों से कई उम्मीदें हैं। तीन बड़ी फिल्मों पर नजर है और इनमें पहला नंबर सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 का है। फिल्म अगले शुक्रवार को रिलीज होनी है लेकिन रिलीज होने से पहले फिल्म ने अभी से नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं....
रिलीज से पहले निर्देशक शंकर की इस फिल्म को तमिल में 120 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिल चुकी है। 100 करोड़ की बुकिंग का रिकॉर्ड बनाने वाली 2.0 पहली फिल्म है। यह देश में की पहली फिल्म होगी जो 10 हजार स्क्रीन में रिलीज होगी। इससे पहले नौ हजार स्क्रीन का रिकॉर्ड बाहुबली-2 के नाम था। यह देश की सबसे महंगी फिल्म है। इसका बजट 500 करोड़ रुपये है।
अनिधिकृत रूप से फिल्म की लंबाई भी सामने आ गई है। यह 2 घंटे 28 मिनट की होगी। निर्देशक शंकर की अब की सबसे कम अवधि वाली फिल्म है। बॉलीवुड को 2.0 से बहुत उम्मीद है क्योंकि ठग्स.. के फ्लॉप होने से जो निराशा पैदा हुई है उससे यह माना जा रहा है कि 2.0 उस खटास को कम करेगी। ट्रेड के जानकार मान रहे हैं कि रजनीकांत-शंकर की जोड़ी पहली दो फिल्मों (शिवाजी और रोबोट) से बड़ा कमाल करेगी।
4 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
इस दीवाली पर टिकट खिड़की से कोई रोशनी नहीं आई। आमिर खान-अमिताभ बच्चन जैसे सुपर सितारों वाली ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पहले ही हफ्ते में धुआं हो गई। फिर पिछले हफ्ते आई मोहल्ला अस्सी और पीहू जैसी क्लास ऑडियंस वाली फिल्में भी दर्शकों में उत्साह नहीं जगा सकीं। दो साल की बच्ची को लीड रोल में लेकर बनी फिल्म पीहू को उत्सुकतावश देखा गया परंतु इतना नहीं कि कमाल हो जाता।
फिल्म ने पहले हफ्ते में 2.50 करोड़ कमाए। वहीं बनारस की कहानी मोहल्ला अस्सी यूपी के बाहर उपस्थिति नहीं दर्ज करा सकी। सनी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन स्टारर फिल्म चार-पांच साल के संघर्ष के बाद रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते में कलेक्शन मात्र 1.75 करोड़ रहा। दूसरे हफ्ते में ठग्स.. की ऐसी दुर्गति हुई कि सोमवार से करोड़ों वाला कलेक्शन लाखों में आ गया। वितरक-सिनेमाघर मालिक अब निर्माता के सामने अपना धन लौटाने की मांग रखने की तैयारी में हैं।