Mohit Malik: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म का होंगे हिस्सा?
Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के मनोज देसाई, बोले- थिएटर की कुर्सियां खाली हैं
खबरों की मानें तो 'डोली अरमानों की' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे सीरियल्स से घर-घर में मशहूर हुए मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म में शामिल होंगे। यह वही फिल्म है जिसमें अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी लॉन्च होंगे। फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि मोहित मालिक इस फिल्म में पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे।
मोहित मालिक से पहले भी अभिषेक कपूर एक टीवी स्टार को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। आखिरी बार जब अभिषेक कपूर ने टेलीविजन इंडस्ट्री में जिस प्रतिभा को स्पॉट किया था, वह और कोई नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत थे। अगर यह खबरें सच होती हैं तो यह मोहित मालिक के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। अफवाह फैल रही हैं कि मोहित ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। लेकिन क्या यह किस प्रोडक्शन हाउस के साथ है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
मोहित मलिक बेशक बॉलीवुड में अब डेब्यू करने जा रहें हों, लेकिन अभिनेता ओटीटी की दुनिया में पहले से ही अपनी प्रतिभा का दम खम दिखा रहे हैं। मोहित ने पिछले साल रिलीज हुई 'साइबर वार' से ओटीटी पर डेब्यू किया था। अभिनेता ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी भाग लिया और शो में उनका सफर टॉप तीन कंटेस्टेंट्स तक का रहा था। मोहित की इस साल एक और ओटीटी वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है।
Adipurush Controversy: गजेंद्र चौहान ने साधा 'आदिपुरुष' पर निशाना, कहा- टिकट खरीदने के बाद भी नहीं देखी फिल्म