फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Exhibitor Manoj Desai Slammed Adipurush Makers Said All Seats are Going Empty

Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के मनोज देसाई, बोले- थिएटर की कुर्सियां खाली हैं

Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
सार

देसाई ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि आदिपुरुष हाउसफुल होगी, क्योंकि यह रामायण पर आधारित थी, लेकिन फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। 

विज्ञापन
Film Exhibitor Manoj Desai Slammed Adipurush Makers Said All Seats are Going Empty
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। आम दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच फिल्म वितरक मनोज देसाई का गुस्सा इस फिल्म के मेकर्स पर फूट पड़ा है। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने बताया है कि उनके थिएटर में आदिपुरुष के शो की सीटें लगभग खाली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दर्शकों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। कोई भी फिल्म न रिलीज होने के बावजूद केवल 30-40 लोग ही प्रत्येक शो में रह रहे हैं। 

विज्ञापन

Adipurush: नेपाल कोर्ट ने प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से हटाया प्रतिबंध, फैसले पर मेयर बालेन शाह ने जताई नाराजगी

विज्ञापन

मेकर्स पर भड़के देसाई

देसाई ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि आदिपुरुष हाउसफुल होगी, क्योंकि यह रामायण पर आधारित थी, लेकिन फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने याद किया कि कैसे लोग रामानंद सागर की रामायण देखने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविजन के सामने बैठे रहते थे। देसाई ने आदिपुरुष के निर्माताओं पर तीखा हमला बोलते हुए  कहा कि उन्होंने रामायण को मजाक बना दिया। उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से रामायण नहीं है। इस फिल्म को अपने थिएटर में चलाना मेरा दायित्व है। मैं बहुत परेशान हूं।" 

विज्ञापन

संवाद लिखते समय नहीं किया होमवर्क

उन्होंने आगे प्रभास पर भी निशाना साधा। देसाई ने कहा कि बाहुबली के समय प्रभास क्या थे और अब क्या हो गए हैं। उन्होंने आश्चर्य जताया कि इस तरह के संवाद लिखने से पहले किसी ने होमवर्क क्यों नहीं किया। साक्षात्कार में दर्शकों की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगने के बजाय ऐसे संवादों का बचाव करने के को लेकर वह लेखक मनोज मुंतशिर पर भी नाराज दिखे।

विज्ञापन

आदिपुरुष ने अब तक कमाए इतने करोड़
गौरतलब है कि ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई के बाद प्रभास स्टारर आदिपुरुष के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में 260 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Jee Le Zaraa: 'जी ले जरा' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर, इस वजह से ठंडे बस्ते में गई फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed