आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई कर ली है। जानिए कैसे फिल्म 'मोहनजोदड़ो' ने अपने निवेश के इतने बड़े हिस्से की कमाई की।
फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का प्रचार और विज्ञापन लागत मिलाकर फिल्म का कुल खर्च 115 करोड़ रुपये रहा है। लेकिन फिल्म ने अपनी आधी लागत को पहले ही कमाई कर ली।
फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अपने सैटेलाइट, संगीत और अन्य अधिकारों के जरिए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
सैटेलाइट अधिकार बेचकर फिल्म ने 45 करोड़ रुपये और संगीत और अन्य अधिकार बेचकर 15 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।
अब निर्माताओं को फिल्म की लागत वसूलने के लिए भारत में केवल 45 करोड़ रुपये और विदेशों से 15 करोड़ रुपये ही और कमाने की जरूरत है।