80 और 90 के दशक में एक से एक सुपरहिट गीत गाने वाले सुपरहिट गायक मो. अजीज ने अमर उजाला से बातचीत की। इस खास मुलाकात में उन्होंने अपने करियर के संघर्ष के बारे में बताया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से नाराजगी भी जाहिर की। इंटरव्यू में उन्होंने अपना दुख बयां करते हुए यह भी बताया कि लोग उन्हें क्यों याद नहीं करते....आइए जानते हैं अजीज के बारे में यह खास बातें..
Exclusive Interview : 'आपके आ जाने से' के गायक ने बयां किया दर्द, बोले- 'गाना याद है पर मुझे भूल गए'
यहां मिला पहला ब्रेक
इस गाने ने चमकाई मेरी किस्मत
अजीज ने कहा कि यह गाना अमिताभ बच्चन के लिए गाया जो उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। बता दें कि इसी गाने से मो. अजीज को बड़ी पहचान मिली थी। गाना मर्द तांगेवाला की रिकॉर्डिंग के दौरान डायरेक्टर मनमोहन देसाई और एक्टर शम्मी कपूर और अमिताभ भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पहले लाइव रिकॉर्डिंग हुआ करती थी।
मेरे लिए ही नहीं गोविंदा के लिए भी है ये गाना सुपरहिट
बता दें कि 2 जुलाई 1954 को कलकत्ता में जन्मे अजीज आज भी अपने 150 साल पुराने घर में रहते हैं जो उनके ग्रेट ग्रैंड फादर का है। अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बंगला भाषा में भी कई हिट गीत गाए हैं। उनका गाया सुपरिहट गीत 'मय से ना मीना से' दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ था। अजीज ने कहा कि यह गाना उनकी और गोविंदा की जिंदगी का सबसे सुपरहिट गाना है।
आने वाले 100 सालों तक गाया जाएगा मेरा ये गाना
अजीज ने यह भी बताया कि फिल्म 'कर्मा' का गाना 'हर करम अपना करेंगे' आने वाले 100 साल तक गुनगुनाया जाएगा। अजीज ने आगे बताया कि बप्पी लाहिड़ी ने उन्हें पहली बार आशा के साथ गाना गाने का मौका दिया। इसके बाद राजेश रोशन ने फिल्म खुदगर्ज में गाना दिया। बता दें कि अजीज ने अपने करियर में खुदा गवाह, राम लखन, नगीना, स्वर्ग, अमृत ना जाने कितनी हिट फिल्मों में एक से एक हिट सॉन्ग गयाा है।