आगामी आम चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से पहले कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोप 'चौकीदार चोर है' के जवाब में पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान 'मैं भी चौकीदार' पर ट्विटर वार शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के लगभग सभी नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस हैशटैग के साथ ट्वीट किए और अपने नाम के आगे चौकीदार लिखना शुरू कर दिया है।
{"_id":"5c8e44f0bdec22140d56a128","slug":"mj-akbar-supported-main-bhi-chowkidar-campaign-actress-renuka-shahane-has-criticised-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एम जे अकबर ने कहा 'मैं भी चौकीदार', रेणुका शहाणे बोलीं- 'फिर तो कोई महिला सुरक्षित नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एम जे अकबर ने कहा 'मैं भी चौकीदार', रेणुका शहाणे बोलीं- 'फिर तो कोई महिला सुरक्षित नहीं'
Sun, 17 Mar 2019 06:30 PM IST
Vikas Kumar
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 17 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
MJ Akbar, Renuka Shahane
Renuka Shahane
भाजपा नेता एमजे अकबर ने भी इस कैंपन में शामिल होते हुए एक ट्वीट किया। लेकिन उनके ट्वीट के बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि वायरल हो गया। दरअसल रेणुका शहाणे ने एमजे अकबर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई भी महिला सुरक्षित नहीं #BesharmiKiHadd @IndiaMeToo'।
Agar aap bhi chowkidaar hain toh koi mahila surakshit nahi #BesharmiKiHadd @IndiaMeToo https://t.co/CQyIBm0waL
— Renuka Shahane (@renukash) March 16, 2019
mj akbar
बता दें, एम जे अकबर ने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं खुद को #MainBhiChowkidar से जोड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं। देश को प्यार करने वाला नागरिक होने के नाते मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आंतकवाद को हराने व बेहतर, मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित देश बनाने में अपना पूरा सहयोग दूंगा।'
I am proud to join #MainBhiChowkidar movement. As a citizen who loves India, I shall do my best to defeat corruption, dirt, poverty & terrorism and help create a New India which is strong, secure & prosperous.
— M.J. Akbar (@mjakbar) March 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजे अकबर
रेणुका ने एम जे अकबर को करारा जवाब इसलिए दिया क्योंकि एमजे अकबर का नाम मीटू में सामने आया था। उन पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। एम जे अकबर ने इन सभी आरोपों को झूठा बताते हुए खुद को बेकसूर बताया था लेकिन विवादों के चलते उन्हें अक्टूबर 2018 में केंद्रीय राजयमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।