फेमस एडल्ट स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ड सेंडबर्ग (Robert Sandberg) से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके फैंस को दी। खलीफा का यह फैसला उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। ज्यादातर लोग मिला खलीफा के बारे में सिर्फ इतना जानते हैं कि वह एडल्ट स्टार है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। तो चलिए आज हम आपको मिया खलीफा के बारे में ऐसी बाते बताने जा रही हैं जो आप शायद इससे पहले नहीं जानते हों।
एडल्ट स्टार बनने से पहले रेस्टोरेंट में काम करती थीं मिया खलीफा, स्कूल में लड़कियां उड़ाती थी मजाक
26 साल की मिया खलीफा ((Mia Khalifa) का जन्म लेबनान के बेरट में हुआ था। इसके बाद साल 2001 में उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान मिया ने कहा था कि स्कूल के दिनों में कई लड़कियां उन्हें दादागिरी दिखाया करती थीं। वह बदसूरत और सांवली होने के लिए उनका मजाक उड़ाती थीं। यहां तक कि मारपीट भी करती थीं। यह घटनाएं 2001 में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद और बढ़ गई थीं।
मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने स्पोर्ट्स कमेंटेटर के तौर पर भी काम किया है। मिया ने आर्मी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद वह टेक्सास चली गईं। पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा मायामी फ्लोरिडा में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। यहीं उन्हें एक शख्स ने पोर्न इंडस्ट्री में शामिल होने का ऑफर दिया था।
मिया ने कुछ वक्त ही एडल्ट इंडस्ट्री में काम किया। कम समय में ही मिया दुनिया की पसंदीदा एडल्ट स्टार बन गई थीं। मिया खलीफा ने फिलहाल एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ दी है। मिया को उनके ब्वॉयफ्रेंड ने रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। रॉबर्ड सेंडबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हम इस सप्ताह के अंत में हम शिकागो गए और शानदार डिनर किया। मैंने मिया को प्रस्ताव दिया और उसने कहा हां!'
A post shared by Robert Sandberg (@robertsandberg) on
मिया के मंगेतर रॉबर्ड सेंडबर्ग (Robert Sandberg) पेशे से शेफ है। बचपन से ही उन्हें खाना बनाने का शौक रहा है। इस बात की जानकारी रॉबर्ड के सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके दी है। मिया और रॉबर्ड ने एक साथ की जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मिया खलीफा के ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बहुत है। सोशल मीडिया पर अक्सर मिया अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।